facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IGI IPO allotment today: आज फाइनल होगा अलॉटमेंट, शेयर मिले या नहीं; ऐसे चेक करें स्टेटस और GMP

Advertisement

आईजीआई के 4,225 करोड़ रुपये के आईपीओ को 5,85,60,902 शेयरों के मुकाबले 1,97,83,35,590 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

Last Updated- December 18, 2024 | 9:17 AM IST
IGI IPO

IGI IPO allotment today: इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (इंडिया) आईपीओ के नोन लिस्टेड शेयरों का अलॉटमेंट बुधवार (18 दिसंबर) को फाइनल हो जाएगा। अप्लाई करने के लिए 17 दिसंबर को खुले पब्लिक इश्यू को निवेशकों से अच्छा रिस्पांस मिला था।

आईजीआई आईपीओ का सब्सक्रिप्शन स्टेटस

आईजीआई के 4,225 करोड़ रुपये के आईपीओ को 5,85,60,902 शेयरों के मुकाबले 1,97,83,35,590 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, अप्लाई करने के लास्ट दिन तक इश्यू को कुल मिलाकर 33.78 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

आईपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) की ओर से सबसे अधिक मांग देखी गई। उन्होंने पब्लिक इश्यू के लिए 45.80 गुना सब्सक्राइब किया। नोन-लिस्टेड निवेशकों (NIIs) ने 24.84 गुना जबकि रिटेल निवेशकों (RIIs) ने 11.21 गुना अप्लाई किया। इसके अलावा कर्मचारी रिजर्व कोटा 20.63 गुना से अधिक बुक हुआ।

इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस

निवेशक इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (इंडिया) आईपीओ ( IGI IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://ipostatus.kfintech.com/ पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

BSE पर अलॉटमेंट चेक करने का प्रॉसेस

1. IGI IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और IGI IPO के आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

आईजीआई आईपीओ GMP से संकेत

इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (IGI) IPO का लेटेस्ट GMP ₹90 है। बुधवार (18 दिसंबर) के GMP के आधार पर इसका अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹507 हो सकता है। ऐसे में निवेशकों को करीब 21.58% का संभावित लाभ हो सकता है।

ऑलोटमेंट और लिस्टिंग डिटेल

IGI का आईपीओ अलॉटमेंट बुधवार, 18 दिसंबर 2024 को फाइनल होगा। यह आईपीओ बीएसई और एनएसई पर शुक्रवार, 20 दिसंबर 2024 को लिस्ट हो सकता है।

आईपीओ को लेकर एक्सपर्ट की राय

ब्रोकरेज फर्म बजाज ब्रोकिंग ने International Gemmological Institute के आईपीओ पर लॉन्ग टर्म नजरिये से अप्लाई करने की सलाह दी है। फर्म ने कहा कि इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (IGI) एक मजबूत और प्रतिष्ठित कंपनी है, जो हीरे, रत्न और ज्वेलरी की ग्रेडिंग और सर्टिफिकेशन में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी का कारोबार ग्लोबल स्तर पर फैला हुआ है, जिसमें भारत के सूरत और मुंबई जैसे प्रमुख बाजार शामिल हैं।

Advertisement
First Published - December 18, 2024 | 9:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement