facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अगले महीने ₹3,000 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में यह डिपॉजिटरी फर्म, Q3 में मुनाफे में हुई थी 30% की बढ़ोतरी  

Advertisement

कंपनी ने दिसंबर तिमाही में 30% की वृद्धि के साथ शुद्ध लाभ 85.8 करोड़ रुपये दर्ज किया था, जो एक साल पहले 66.09 करोड़ रुपये था।

Last Updated- February 22, 2025 | 11:53 AM IST
IPO
प्रतीकात्मक तस्वीर

डिपॉजिटरी फर्म नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) अपने लंबे समय से प्रतीक्षित 3,000 करोड़ रुपये के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) को अगले महीने तक लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। मार्केट इन्फ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशन (MII) के रूप में, NSDL को ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अलावा अन्य मंजूरियों की भी जरूरत होती है। अधिकारी ने बताया कि इन्हीं मंजूरियों में से एक की समय सीमा अब करीब आ रही है।

अधिकारी ने बताया, “हमारी तारीखें अगले महीने समाप्त हो रही हैं। हम तेजी से काम कर रहे रहे हैं ताकि सब कुछ तेजी से पूरा किया जा सके। हम कोशिश करेंगे कि इससे पहले IPO लॉन्च कर सकें।”

DRHP के लिए 12 महीने की समय सीमा सितंबर में समाप्त हो रही है, लेकिन SEBI द्वारा दी गई MII अप्रूवल की समय सीमा के कारण NSDL अपने शेयर बिक्री प्रक्रिया को तेज करने पर जोर दे रहा है। NSDL भारत में अधिकांश डीमैटरियलाइज्ड खातों का प्रबंधन करता है।

बाजार की अस्थिरता से नहीं रुकेगी IPO प्रक्रिया

जब अधिकारी से बाजार की चौपट स्थिति के कारण IPO में देरी पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि “ऐसे माहौल में भी कुछ कंपनियां बाजार में अपने ऑफर ला रही हैं।”

शेयर बिक्री में देरी के पीछे के कारणों पर पूछे जाने पर, अधिकारी ने बताया कि “मानव संसाधन से जुड़ी चुनौतियां” इसकी एक मुख्य वजह हैं। उन्होंने कहा कि “काम बहुत अधिक है, जिससे प्रक्रिया में देरी हो रही है।” NSDL को सितंबर 2023 में SEBI से IPO के लिए मंजूरी मिल चुकी थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, NSE, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और HDFC बैंक इस इश्यू में 5.72 करोड़ इक्विटी शेयर ऑफलोड (बेचने) करने की योजना बना रहे हैं। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, यानी इसमें कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा।

पिछले हफ्ते, NSDL ने दिसंबर तिमाही में 30% की वृद्धि के साथ शुद्ध लाभ 85.8 करोड़ रुपये दर्ज किया, जो एक साल पहले 66.09 करोड़ रुपये था।इस दौरान कंपनी की कुल आय 16.2% बढ़कर 391.21 करोड़ रुपये हो गई, जबकि अक्टूबर-दिसंबर 2023 की तिमाही में यह इससे कम थी।

Advertisement
First Published - February 22, 2025 | 11:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement