facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

InCred Holdings IPO: इनक्रेड होल्डिंग्स ने आईपीओ के लिए आवेदन किया, ₹3,000-4,000 करोड़ जुटाने की योजना

Advertisement

कंपनी ने रविवार को बताया कि उसने अपने इक्विटी शेयरों के प्रस्तावित आईपीओ के संबंध में सेबी और शेयर बाजारों के पास दस्तावेजों का मसौदा जमा कराया है

Last Updated- November 09, 2025 | 4:14 PM IST
IPO

InCred Holdings IPO: नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) इनक्रेड होल्डिंग्स फाइनेंशियल सर्विसेज की एक इकाई- इनक्रेड होल्डिंग्स ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPOs) के लिए बाजार नियामक सेबी के पास गोपनीय रूप से आवेदन किया है। मामले से परिचित लोगों ने प्रस्तावित आईपीओ का आकार 3-4 हजार करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया है।

₹25,000 करोड़ का लोन बांट चुकी है कंपनी

कंपनी ने रविवार को बताया कि उसने अपने इक्विटी शेयरों के प्रस्तावित आईपीओ के संबंध में सेबी और शेयर बाजारों के पास दस्तावेजों का मसौदा जमा कराया है। इनक्रेड फाइनेंशियल सर्विसेज (इनक्रेड फाइनेंस) ने 2016 में अपनी स्थापना के बाद से 140 से अधिक शाखाओं और 2,600 से ज्यादा कर्मचारियों के नेटवर्क के जरिये चार लाख से अधिक ग्राहकों को सेवा देते हुए 25,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज दिया है।

पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने तेजी से विस्तार किया है, और एसेट अंडर मैनजमेंट (AUM) वित्त वर्ष 2024-25 में सालाना आधार पर 39 फीसदी बढ़कर 12,585 करोड़ रुपये हो गईं।

Also Read: FPIs ने फिर खोला बिकवाली का सिलसिला, नवंबर में निकाले ₹12,569 करोड़

कैसी है कंपनी की फाइनेंशियल हेल्थ?

इनक्रेड फाइनेंस ने वित्त वर्ष 2024-25 में 372 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 18 फीसदी ज्यादा है। इस दौरान इसकी कुल आय 50 फीसदी बढ़कर 1,255 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी ने आईपीओ के लिए गोपनीय रूप से आवेदन किया है, जिसके तहत उसे दस्तावेजों के विवरणों का सार्वजनिक खुलासा बाद के चरणों तक रोकने की अनुमति मिलती है।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 9, 2025 | 4:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement