facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indegene IPO: दूसरे दिन भी निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी, 7.34 गुना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ

Advertisement

इंडिजीन के 1,841.75 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत की गई 2,88,66,677 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 21,20,23,944 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

Last Updated- May 07, 2024 | 6:47 PM IST
Vikram Solar IPO

Indegene IPO Subscription Status: हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी कंपनी इंडिजीन के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (Indegene IPO) को पेशकश के दूसरे दिन मंगलवार को 7.34 गुना सब्सक्राइब किया गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के मुताबिक, इंडिजीन के 1,841.75 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत की गई 2,88,66,677 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 21,20,23,944 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

गैर संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 18.02 गुना सब्सक्राइब किया गया जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों का खंड 5.99 गुना बुक हुआ। वहीं खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के खंड को 3.82 गुना सब्सक्राइब किया गया।

आईपीओ में 760 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 2,39,32,732 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश की गई है। इसके लिए प्राइस बैंड 430-452 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

इश्यू खुलने के पहले इंडिजीन लिमिटेड ने प्रमुख (एंकर) निवेशकों से 549 करोड़ रुपये जुटाए थे। नए शेयरों की बिक्री से जुटाई जाने वाली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, पूंजीगत जरूरतों को पूरा करने, अधिग्रहण और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

क्या करती है कंपनी ?

वर्ष 1998 में स्थापित इंडिजीन औषधि, जैव-प्रौद्योगिकी और चिकित्सा उपकरण कंपनियों को उत्पाद विकास, उनकी बाजार पेशकश और बिक्री बढ़ाने में मददगार समाधान मुहैया कराती है।

Advertisement
First Published - May 7, 2024 | 6:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement