facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indo Farm Equipment IPO: साल 2024 का आखिरी IPO अप्लाई करने के लिए खुला, GMP दे रहा कमाई का इशारा; सब्सक्राइब करें या नहीं ?

Advertisement

इंडो फार्म इक्विपमेंट ने आईपीओ प्राइस बैंड 204 रुपये से 215 रुपये प्रति शेयर तय किया है। 260 करोड़ रुपये का आईपीओ 2 जनवरी को सब्सक्राइब करने के लिए बंद होगा।

Last Updated- December 31, 2024 | 6:12 PM IST
Aequs IPO GMP

Indo Farm Equipment IPO Open Today: इंडो फार्म इक्विपमेंट का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) मंगलवार (31) दिसंबर को अप्लाई करने के लिए खुल गया। यह साल 2024 का आखिरी आईपीओ होगा। इंडो फार्म इक्विपमेंट का 260 करोड़ रुपये का आईपीओ 2 जनवरी को सब्सक्राइब करने के लिए बंद होगा। इंडो फार्म इक्विपमेंट ने आईपीओ खुलने से पहले सोमवार (30 दिसंबर) को एंकर निवेशकों से 78 करोड़ रुपये जुटाए।

साल 2024 आईपीओ के लिहाज से शानदार साबित हुआ है। नए साल 2025 में भी IPO मार्केट में तेजी जारी रहने की उम्मीद है। इस बीच, 2024 का आखिरी आईपीओ इंडो फार्म इक्विपमेंट भी अच्छी कमाई का इशारा कर रहा है।

Indo Farm Equipment IPO Price Band

कंपनी ने अपने पब्लिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड 204 रुपये से 215 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इंडो फार्म इक्विपमेंट का 260 करोड़ रुपये का आईपीओ 2 जनवरी को सब्सक्राइब करने के लिए बंद होगा। इंडो फार्म इक्विपमेंट के आईपीओ में 86 लाख इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर रणबीर सिंह खडवालिया की तरफ से 35 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश (OFS) शामिल है।

Indo Farm Equipment IPO GMP

इंडो फ़ार्म इक्विपमेंट का आईपीओ ग्रे मार्केट में गर्दा उड़ा रहा है और लिस्टिंग पर शानदार कमाई के संकेत दे रहा है। इंवेस्टरगेन के अनुसार, इंडो फ़ार्म इक्विपमेंट आईपीओ का जीएमपी मंगलवार (31 दिसंबर) को 80 रुपये चल रहा है। इसका मतलब है कि शेयर 295 रुपये के भाव पर लिस्ट हो सकते हैं, आईपीओ प्राइस बैंड के अपर एंड 215 रुपये की तुलना में 37.21% ज्यादा है।

Indo Farm Equipment IPO Lot Size

इंडो फ़ार्म इक्विपमेंट आईपीओ के एक लॉट में 69 शेयर शामिल है। इस लिहाज से रिटेल निवेशकों के लिए मिनिमम इन्वेस्टमेंट 14,835 रुपये है। एसएनआईआई के लिए न्यूनतम लॉट साइज 14 लॉट (966 शेयर) है, जिसकी राशि ₹2,07,690 बनती है। वहीं, बीएनआईआई को कम से कम 68 लॉट के लिए अप्लाई करना होगा, जिसकी राशि ₹10,08,780 है।

इंडो फार्म इक्विपमेंट आईपीओ साइज

प्राइस बैंड के अपर एंड पर आईपीओ का साइज 260 करोड़ रुपये आंका गया है। इससे कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन (Mcap) 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बनता है। पब्लिक इश्यू का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs), 35 प्रतिशत रिटेल इन्वेस्टर्स (RIIs) के लिए और शेष 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) के लिए रिजर्व रखा गया है।

इंडो फार्म इक्विपमेंट आईपीओ: सब्सक्राइब करें या नहीं ?

बजाज ब्रोकिंग: लॉन्ग टर्म लिहाज से करें सप्लाई

ब्रोकिंग फर्म बजाज ब्रोकिंग ने लॉन्ग टर्म नजरिए से इंडो फार्म इक्विपमेंट के आईपीओ को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। ब्रोकरेज के अनुसार, FY22 में कंपनी की टोटल इनकम 352.52 करोड़ रुपये जबकि नेट प्रॉफिट 13.72 करोड़ रुपये रहा। FY23 में फर्म का मुनाफा 15.37 करोड़ रुपये और कुल कमाई 371.82 करोड़ रुपये और FY24 में इनकम 375.95 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 15.60 करोड़ रुपये रहा। वहीं, FY25 की पहली तिमाही में इंडो फ़ार्म इक्विपमेंट की टोटल इनकम 75.54 करोड़ रुपये जबकि नेट प्रॉफिट 2.45 करोड़ रुपये रहा।

ब्रोकरेज ने कहा कि यदि हम आईपीओ के बाद पूरी तरह से भुगतान की गई इक्विटी पूंजी के आधार पर FY25 की आय की सालाना आधार पर समीक्षा करने तो, आस्किंग प्राइस 105.39 के P/E को दर्शाता है। वहीं, FY24 की कमाई के आधार यह 66.15 बनता है। इसलिए यह इश्यू अपनी हालिया कमाई के मुकाबले अधिक कीमत पर लगता है।

मैनेजमेंट के अनुसार, इंडस्ट्री ऐतिहासिक रूप से वार्षिक रेवेन्यू का 30-35% पहली छमाही में और शेष दूसरी छमाही में कमाता है। ऐसे में Q1 आंकड़ों के आधार पर वार्षिक आय कंपनी के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस को सटीक रूप से नहीं दर्शाती है।

 

Advertisement
First Published - December 31, 2024 | 9:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement