facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPO Alert: Nephro Care India लाएगी आईपीओ, 35-40 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

Advertisement

Nephro Care India आईपीओ से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कोलकाता के पास अत्याधुनिक अस्पताल तैयार करने के लिए किया जाएगा।

Last Updated- May 25, 2024 | 8:42 AM IST
IPO
Representative Image

Nephro Care India IPO: आईपीओ में निवेश करने वालों के लिए एक अच्छी खबर। किडनी की देखभाल संबंधी सेवाएं देने वाली कंपनी नेफ्रो केयर इंडिया लिमिटेड (Nephro Care India) अपना आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।

जो निवेशक आईपीओ में पैसा लगाना चाहते हैं, वह इसके बारे में जरूरी जानकारी जान लें-

कितने रुपये जुटाएगी कंपनी?

Nephro Care India ने कहा कि कंपनी आईपीओ के जरिए 35-40 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

यह भी पढ़ें: IPO की जानकारी अब ऑडियो-विजुअल रूप में भी मिलेगी, SEBI ने लिया फैसला

कहां होगी जुटाई रकम का इस्तेमाल?

कंपनी ने कहा कि आईपीओ से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कोलकाता के पास अत्याधुनिक अस्पताल तैयार करने के लिए किया जाएगा।

कंपनी के फाउंडर ने क्या कहा?

नेफ्रो केयर इंडिया के संस्थापक और प्रबंध निदेशक डॉ प्रतिम सेनगुप्ता ने कहा कि आईपीओ में 10 रुपये अंकित मूल्य वाले 45.84 लाख नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे।

2014 में स्थापित नेफ्रो केयर इंडिया ने पश्चिम बंगाल में अपनी मौजूदा तीन सुविधाओं के अलावा पूर्वी भारत में तीन और किडनी केयर यूनिट्स खोलने की भी योजना बनाई है।

यह भी पढ़ें: Beacon Trusteeship IPO: अगले हफ्ते खुलेगा आईपीओ, जानें प्राइस बैंड समेत अन्य डिटेल्स

कब तक लॉन्च होगा आईपीओ?

सेनगुप्ता ने जानकारी दी कि कंपनी आईपीओ को अगले महीने एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी कर रही है और इसके लिए एक्सचेंज की मंजूरी ली जानी है। उन्होंने कहा कि आईपीओ के बाद प्रवर्तकों की हिस्सेदारी 60-65 फीसदी रह जाएगी।

कंपनी की वित्तीय स्थिति?

कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 के पहले नौ महीनों के दौरान 19.90 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 3.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में रेवेन्यू 17.09 करोड़ रुपये और बॉटमलाइन 1.94 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - May 25, 2024 | 8:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement