facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPO Alert: आईपीओ लाने की तैयारी में Standard Glass, SEBI के पास जमा किए दस्तावेज

Advertisement

Standard Glass आईपीओ पूर्व निर्गम में 50 करोड़ रुपये तक जुटाने पर विचार कर सकती है। अगर यह पूरा हो जाता है, तो नए निर्गम का आकार छोटा हो जाएगा।

Last Updated- July 26, 2024 | 1:45 PM IST
IPO Calendar
Standard Glass IPO

औषधि तथा रसायन क्षेत्र के लिए विशेष इंजीनियरिंग उपकरण बनाने वाली कंपनी स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए धन जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के समक्ष प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष दाखिल आईपीओ दस्तावेज के अनुसार, तेलंगाना स्थित कंपनी का आईपीओ 250 करोड़ रुपये के ताजा शेयर और 1.84 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन होगा।

कंपनी आईपीओ पूर्व निर्गम में 50 करोड़ रुपये तक जुटाने पर विचार कर सकती है। अगर यह पूरा हो जाता है, तो नए निर्गम का आकार छोटा हो जाएगा।

आईपीओ से हासिल राशि में से कंपनी 130 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज का भुगतान करने और 30 करोड़ रुपये का उपयोग पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी एस2 इंजीनियरिंग इंडस्ट्री में निवेश के लिए करेगी। 20 करोड़ रुपये का इस्तेमाल रणनीतिक निवेश या अधिग्रहण के जरिये वृद्धि करने के लिए किया जाएगा।

मशीनरी तथा उपकरणों की खरीद के लिए 10 करोड़ रुपये और इसके अलावा एक हिस्से का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य के लिए भी किया जाएगा।

Advertisement
First Published - July 26, 2024 | 1:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement