facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPO alert: 3 दिन बाद खुलने वाला है इस कंपनी का आईपीओ, प्राइस बैंड 90-95 रुपये प्रति शेयर; जानें डिटेल्स

Advertisement

Sanstar Limited अपना आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 19 जुलाई को खोलेगा और 23 जुलाई को बंद कर देगा।

Last Updated- July 16, 2024 | 12:10 PM IST
Gaudium IVF IPO
Representative Image

IPO alert: आईपीओ निवेशकों के लिए जरूरी खबर। सैंस्टार लिमिटेड (Sanstar Limited) इस हफ्ते अपना आईपो को लॉन्च करने वाली है। जो निवेशक इसमें इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं वे सभी निवेश से पहले Sanstar के आईपीओ के बारे में जरूरी जानकारी देख लें…

कब खुलेगा आईपीओ?

Sanstar Limited अपना आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 19 जुलाई को खोलेगा और 23 जुलाई को बंद कर देगा। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ एक दिन पहले यानी 18 जुलाई को ही खुल जाएगा।

क्या है प्राइस बैंड?

कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड ₹2 के फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर के लिए ₹90 से ₹95 के बीच तय किया गया है।

यह भी पढ़ें: खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दहाड़ मार रहा यह IPO, 95 के इश्यू प्राइस के मुकाबले 139 रुपये पर पंहुचा प्रीमियम

आईपीओ लॉट साइज

सैंस्टार लिमिटेड के IPO का फ्लोर प्राइस इक्विटी शेयर के फेस वैल्यू का 45 गुना और कैप प्राइस 47.50 गुना है। सैंस्टार IPO का लॉट साइज 150 इक्विटी शेयर है और इसके बाद 150 इक्विटी शेयरों के गुणकों में होगा।

सैंस्टार IPO में निवेशकों के लिए आरक्षण

सैंस्टार IPO ने सार्वजनिक निर्गम में अधिकतम 50% शेयरों को योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए, कम से कम 15% गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए, और कम से कम 35% खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित किया है।

सैंस्टार IPO के शेयरों का अलॉटमेंट

Sanstar IPO के शेयरों का अलॉटमेंट बुधवार, 24 जुलाई को फाइनल किया जा सकता है। कंपनी गुरुवार, 25 जुलाई को रिफंड शुरू करेगी, और उसी दिन आवंटियों के डिमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Kataria Industries IPO बोली लगाने के लिए खुला; GMP से मिल रहे खुश करने वाले संकेत, जानें सभी डिटेल्स

कब होगी आईपीओ की लिस्टिंग?

Sanstar के शेयरों की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर शुक्रवार, 26 जुलाई को हो सकती है।

जानें कंपनी के बारे में-

Sanstar अहमदाबाद में स्थित है। यह भारत में प्लांट-बेस्ड स्पेशियलिटी प्रोडक्ट्स और इनग्रेडिएंट्स सॉल्यूशन की एक प्रमुख निर्माता कंपनी है। इसके दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट महाराष्ट्र के धुले और गुजरात के कच्छ में स्थित हैं, जिनकी कुल क्षमता 1100 टन प्रति दिन है। यह कंपनी भारत में खाद्य, पशु पोषण और अन्य औद्योगिक उपयोग के लिए प्लांट-बेस्ड स्पेशियलिटी प्रोडक्ट्स और इनग्रेडिएंट्स बनाती है। इसके प्रोडक्ट्स में लिक्विड ग्लूकोज, ड्राइड ग्लूकोज सॉलिड्स, माल्टोडेक्सट्रिन पाउडर, डेक्सट्रोज मोनोहाइड्रेट, देशी मक्का स्टार्च, मोडिफाइड मक्का स्टार्च और रोगाणु, ग्लूटेन, फाइबर और प्रोटीन जैसे को-प्रोडक्ट शामिल हैं।

Advertisement
First Published - July 16, 2024 | 12:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement