facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPO Cello World: स्टेशनरी का सामान, फर्नीचर बनाने वाली कंपनी लाएगी 1,750 करोड़ रुपये का आईपीओ; Sebi से मांगी मंजूरी

Advertisement

वित्त वर्ष 2022-23 में Cello World का नेट मुनाफा भी 30 प्रतिशत बढ़कर 285 करोड़ रुपये रहा था

Last Updated- August 16, 2023 | 6:15 PM IST
Sri Lotus Developers IPO

घरेलू जरूरत का सामान बनाने वाली कंपनी सेलो वर्ल्ड लिमिटेड (Cello World Ltd) ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिये 1,750 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी के लिए बाजार नियामक सेबी के पास शुरुआती दस्तावेज जमा किए हैं।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Sebi) के पास सोमवार को जमा किए गए दस्तावेज के मसौदे के मुताबिक, इस सार्वजनिक निर्गम में प्रवर्तकों एवं अन्य शेयरधारकों के पास मौजूद शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) की जाएगी और कोई भी नए शेयर नहीं जारी किए जाएंगे। IPO में कंपनी के पात्र कर्मचारियों के लिए 10 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित रखे जाएंगे।

मुंबई स्थित सेलो वर्ल्ड प्रमुख रूप से उपभोक्ता घरेलू उत्पाद, स्टेशनरी और फर्नीचर सेगमेंट में उत्पादों की पेशकश करती है। देश के पांच अलग शहरों में इसके कुल 13 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। यह राजस्थान में ग्लासवेयर प्लांट लगाने की भी तैयारी में है।

वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी की एकीकृत परिचालन आय (consolidated revenue from operations ) 32.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,796.69 करोड़ रुपये रही थी। इस दौरान सेलो वर्ल्ड का नेट मुनाफा भी 30 प्रतिशत बढ़कर 285 करोड़ रुपये रहा था।

Advertisement
First Published - August 16, 2023 | 6:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement