facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPO: कल्पतरु को सुस्त प्रतिक्रिया, एलनबरी और ग्लोबल सिविल को कई गुना आवेदन

Advertisement

रियल एस्टेट डेवलपर कल्पतरु के आईपीओ को संस्थागत निवेशक श्रेणी में 3.1 गुना, एचएनआई श्रेणी में 1.3 गुना और खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 1.3 गुना आवेदन मिले।

Last Updated- June 26, 2025 | 10:24 PM IST
IPO

कल्पतरु के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम को 2.3 गुना बोलियां मिलीं। वहीं एलनबरी इंडस्ट्रियल गैसेज और ग्लोबल सिविल प्रोजेक्ट्स के आईपीओ को आखिरी दिन क्रमश: 22.2 गुना और 86.04 गुना आवेदन मिले।

रियल एस्टेट डेवलपर कल्पतरु के आईपीओ को संस्थागत निवेशक श्रेणी में 3.1 गुना, एचएनआई श्रेणी में 1.3 गुना और खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 1.3 गुना आवेदन मिले। कर्मचारियों के लिए आरक्षित श्रेणी में 70 फीसदी आवेदन मिले। कंपनी ने अपने आईपीओ का कीमत दायरा 387 से 414 रुपये के बीच तय किया है। कंपनी के 1,590 करोड़ रुपये के आईपीओ में पूरी तरह से नए शेयर जारी हो रहे हैं।

कंपनी ने एंकर निवेशकों से 708 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस बीच, एलनबरी इंडस्ट्रियल गैसेज के आईपीओ को संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 64.2 गुना, एचएनआई श्रेणी में 15.2 गुना और खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 2.1 गुना आवेदन मिले।

ग्लोबल सिविल प्रोजेक्ट्स के 119 करोड़ रुपये के आईपीओ को संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 99.7 गुना, एचएनआई श्रेणी में 143 गुना और खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 53.7 गुना आवेदन मिले। इस आईपीओ में पूरी तरह से नए शेयर जारी हो रहे हैं। कंपनी इससे मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी की जरूरतों और निर्माण उपकरण व मशीनरी की खरीद में करेगी।

Advertisement
First Published - June 26, 2025 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement