facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPO News today: निवेशकों के लिए शानदार मौका, टायर बनाने वाली कंपनी का खुला आईपीओ; जानें प्राइस बैंड समेत अन्य जानकारी

Advertisement

एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स आईपीओ का प्राइस बैंड ₹90 से ₹95 प्रति शेयर तय किया गया है।

Last Updated- December 05, 2024 | 11:03 AM IST

IPO News today: टायर मैन्युफैक्चर करने वाली कंपनी एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स (Emerald Tyre Manufacturers) का एसएमई आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज यानी गुरुवार को खुल गया है। निवेशकों को इस आईपीओ में पैसा लगाने से पहले इसके बारे में सभी जरूरी जानकारियां जानना बेहद जरूरी है।

आइए, जानते हैं Emerald Tyre Manufacturers IPO के बारे में…

Emerald Tyre Manufacturers IPO: कब तक खुली रहेगी सब्सक्रिप्शन विंडो?

जो निवेशक इसमें निवेश करना चाहते हैं, वह इस आईपीओ को 5 दिसंबर से लेकर 9 दिसंबर तक सब्सक्राइब कर सकेंगे। इस एसएमई आईपीओ के जरिए कंपनी 49 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

Emerald Tyre Manufacturers IPO: OFS शामिल

इस आईपीओ में 49.86 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है, जिसकी कीमत 47.37 करोड़ रुपये है, और 1.99 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) हिस्सा है, जिसकी कीमत 1.89 करोड़ रुपये है।

Emerald Tyre Manufacturers IPO: कब होगा शेयरों का अलॉटमेंट?

आईपीओ शेयर का अलॉटमेंट 10 दिसंबर को फाइनल होने की संभावना है। कंपनी 11 दिसंबर को सफल बोलीदाताओं के डिमैट अकाउंट में शेयर ट्रांसफर करेगी और जिन लोगों को शेयर नहीं मिले हैं, उन्हें रिफंड की प्रक्रिया शुरू करेगी।

यह भी पढ़ें: को-वर्किंग स्पेस कंपनी Urban Vault अगले 3 साल में IPO लाने की तैयारी में

Emerald Tyre Manufacturers IPO: कब लिस्ट होंगे शेयर?

एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स के शेयर 12 दिसंबर को एनएसई एसएमई प्लेटफॉर्म ‘इमर्ज’ पर लिस्ट हो सकते हैं।

Emerald Tyre Manufacturers IPO: क्या है प्राइस बैंड?

एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स आईपीओ का प्राइस बैंड ₹90 से ₹95 प्रति शेयर तय किया गया है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 1,200 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगानी होगी। इसका मतलब है कि एक आवेदन के लिए न्यूनतम ₹1,14,000 का निवेश करना होगा।

Emerald Tyre Manufacturers IPO: कौन है बुक रनिंग लीड मैनेजर?

इस आईपीओ के रजिस्ट्रार Link Intime India Pvt. Ltd हैं। वहीं, GYR Capital Advisors Pvt. Ltd इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं और Giriraj Stock Broking बाजार निर्माता (मार्केट मेकर) हैं।

Emerald Tyre Manufacturers IPO: GMP से संकेत

एमरल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स एसएमई आईपीओ का आज ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹75 है। आज के GMP के आधार पर, एमरल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स एसएमई आईपीओ का अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹170 हो सकता है (कैप प्राइस + आज का GMP), जो कि प्रति शेयर अनुमानित प्रतिशत लाभ 78.95% दर्शाता है।

Emerald Tyre Manufacturers IPO: कंपनी के बारे में

एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स की शुरुआत 2002 में हुई थी। यह कंपनी ‘GRECKSTER’ ब्रांड के तहत टायर बनाती और बेचती है। इसके उत्पादों में सॉलिड रेजिलिएंट टायर, इंडस्ट्रियल पन्युमेटिक टायर और व्हील रिम्स शामिल हैं।

कंपनी अपने टायर अमेरिका, यूएई, रूस और कई यूरोपीय देशों में निर्यात करती है। समय पर डिलीवरी के लिए इसके गोदाम बेल्जियम, यूएई और अमेरिका में स्थित हैं।

Advertisement
First Published - December 5, 2024 | 11:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement