facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Upcoming IPOs: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी और अवांसे फाइनेंशियल सर्विसेज का जल्द आएगी IPO, सेबी ने दी मंजूरी

Advertisement

आईपीओ के जरिये एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी 10,000 करोड़ रुपये और अवांसे फाइनेंशियल सर्विसेज 3,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही हैं।

Last Updated- October 28, 2024 | 6:56 PM IST
Om Power Transmission IPO

एनटीपीसी की रिन्यूएबल एनर्जी इकाई एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी (NTPC Green Energy) और शिक्षा केंद्रित एनबीएफसी अवांसे फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड को इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिये धन जुटाने के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने सोमवार को एक ‘अपडेट’ में यह जानकारी दी।

आईपीओ के जरिये एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी 10,000 करोड़ रुपये और अवांसे फाइनेंशियल सर्विसेज 3,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही हैं। इस बारे में दोनों कंपनियों को 22-23 अक्टूबर के दौरान सेबी का निष्कर्ष मिला।

सेबी की भाषा में निष्कर्ष मिलने का मतलब आईपीओ लाने के लिए हरी झंडी मिलना है। दोनों कंपनियों ने जुलाई और सितंबर के बीच सेबी के पास अपने आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए थे।

दस्तावेजों के अनुसार, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ पूरी तरह से नए शेयरों निर्गम है। कंपनी आईपीओ से मिली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

अवांसे फाइनेंशियल सर्विसेज के आईपीओ में 1,000 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 2,500 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (OFS) शामिल है।

Advertisement
First Published - October 28, 2024 | 6:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement