facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IRM Energy IPO: इस दिन अलॉट होगा कंपनी का शेयर, जानें GMP सहित सभी डिटेल्स

Advertisement

IRM Energy आईपीओ को 27.05 गुना सब्सक्राइब किया गया, जबकि इसका रिटेल हिस्सा 9.29 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Last Updated- October 23, 2023 | 2:33 PM IST
Quality Power IPO

IRM Energy IPO: आईआरएम एनर्जी लिमिटेड (IRM Energy Limited) की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) को सभी निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। बीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पब्लिक इश्यू को 27.05 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

निवेशकों और बाजार पर्यवेक्षक को आईआरएम एनर्जी के आईपीओ अलॉटमेंट डेट का बेसब्री से इंतजार हैं, जो सोमवार या बुधवार को हो सकता है, बशर्ते कंपनी लिस्टिंग के टी+3 नियम का पालन करे। इस बीच, आईआरएम एनर्जी का आईपीओ ग्रे मार्केट में स्थिर बना हुआ है।

बाजार विशषज्ञों के अनुसार आईआरएम एनर्जी लिमिटेड का शेयर आज ग्रे मार्केट में ₹45 से ₹48 प्रति इक्विटी शेयर के प्रीमियम पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें : New IPO Listing : Mamaearth की पेरेंट कंपनी इस महीने ला सकती है 1700 करोड़ का आईपीओ

IRM Energy IPO का सब्सक्रिप्शन स्टेटस

बीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आईआरएम एनर्जी आईपीओ को 27.05 गुना सब्सक्राइब किया गया, जबकि इसका रिटेल हिस्सा 9.29 गुना सब्सक्राइब हुआ। पब्लिक इश्यू को NII कैटेगरी में 48.34 गुना जबकि QIB सेगमेंट में 44.73 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

IRM Energy IPO अलॉटमेंट डेट

अगर कंपनी आईपीओ लिस्टिंग के टी+3 नियम का पालन करती है, तो उस स्थिति में आईआरएम एनर्जी आईपीओ की अलॉटमेंट डेट या तो 23 अक्टूबर 2023 या 25 अक्टूबर 2023 को पड़ती है क्योंकि 24 अक्टूबर 2023 को दशहरा उत्सव के लिए शेयर बाजार की छुट्टी है।

जुटाए गए रुपये से क्या करेगी IRM Energy?

सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य; और रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) के अनुसार, FY24, FY25, FY26 और FY27 में नामक्कल और तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु) के जियोग्राफिकल एरिया में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के विकास के लिए पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं का वित्तपोषण करेगी।

यह भी पढ़ें : IPO फीस में उछाल: छोटे इश्यू के लिए बैंकरों ने वसूली ज्यादा फीस

इसके अलावा कंपनी आईपीओ से जुटाए गए रुपये के माध्यम से अपना 135 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाएगी और बाकी सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए रखा जाएगा।

क्या करती है IRM Energy?

आईआरएम एनर्जी एक भारतीय शहरी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है, जिसका ऑपरेशन बनासकांठा (गुजरात), फतेहगढ़ साहिब (पंजाब), दीव और गिर सोमनाथ (केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव/गुजरात), और नामक्कल और तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु) में है।

इसका व्यवसाय शहर या स्थानीय प्राकृतिक गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का विस्तार, निर्माण और संचालन करना है।

Advertisement
First Published - October 23, 2023 | 1:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement