facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ixigo IPO GMP: मंगलवार को लिस्ट होंगे Le Travenues Technology के शेयर, चेक करें लेटेस्ट GMP

Advertisement

इक्सिगो के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 88 से 93 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 333 करोड़ रुपये जुटाए।

Last Updated- June 17, 2024 | 4:40 PM IST
Ixigo

ixigo IPO GMP: ट्रेवल बुकिंग प्लेटफॉर्म इक्सिगो का ऑपरेशंस संभालने वाली कंपनी ली ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी (Lee Travelogue Technology) का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) मंगलवार को शेयर बाजारों में लिस्ट हो जाएगा।

एनएसई (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी को 740 करोड़ रुपये के आईपीओ को निवेशकों से शानदार रिस्पांस मिला और इसे 98.10 गुना सब्सक्राइब किया गया।

इश्यू के नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के हिस्से को 110.25 गुना सब्सक्राइब किया गया है जबकि रिटेल व्यक्तिगत निवेशकों (RII) के हिस्से को 53.95 गुना बुक किया गया। वहीं एलिजिबल इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की श्रेणी को 110.25 गुना सब्सक्राइब किया गया है।

कब लिस्ट होंगे ली ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी के शेयर?

कंपनी की तरफ से जारी बीएसई (BSE) नोटिस के अनुसार, ”एक्सचेंज के कारोबारी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि मंगलवार, 18 जून 2024 से ली ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी के इक्विटी शेयर ‘बी’ समूह की सिक्योरिटीज की सूची में लिस्ट होंगे।’’ बता दें कि सोमवार को ‘बकरीद’ के मौके पर शेयर बाजार बंद है।

इक्सिगो आईपीओ का लेटेस्ट GMP (ixigo IPO Latest GMP)

आईपीओ प्लेटफॉर्म चित्तौड़गढ़ आईपीओ के अनुसार, शेयरों की लिस्टिंग से पहले इक्सिगो के शेयर ग्रे मार्केट में अपने इश्यू प्राइस के अपर एंड 93 रुपये के मुकाबले 31.18 प्रतिशत के प्रीमियम पर चल रहे थे।

Ixigo आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 17 जून 2024 को 29 रुपये है। इसका मतलब है कि यह अपने इश्यू प्राइस 93 रुपये प्रति शेयर की तुलना में 122 रुपये पर लिस्ट हो सकता है, जो 31.18 प्रतिशत के संभावित लाभ को दर्शाता है।

कितना है आईपीओ साइज?

ली ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी के आईपीओ (Lee Travelogue Technology IPO) में 120 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। निर्गम में 6,66,77,674 मौजूदा शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) भी शामिल है।

कहां होगा आईपीओ से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल?

नए शेयरों की बिक्री से मिलने वाले फंड में से 45 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। वहीं 26 करोड़ रुपये टेक्नोलॉजी में लगाए जाएंगे।

कितना है प्राइस बैंड?

इक्सिगो के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 88 से 93 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 333 करोड़ रुपये जुटाए।

Advertisement
First Published - June 17, 2024 | 4:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement