facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jinkushal Industries IPO GMP: ग्रे मार्केट दे रहा लिस्टिंग गेन का इशारा, अप्लाई करने का आखिरी मौका; दांव लगाएं या नहीं ?

Advertisement

Jinkushal Industries IPO GMP: ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाले सूत्रों के अनुसार, जनकुशल इंडस्ट्रीज आईपीओ के नॉन-लिस्टेड शेयर 29 सितंबर को 138 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

Last Updated- September 29, 2025 | 10:09 AM IST
Jinkushal Industries IPO GMP

Jinkushal Industries IPO GMP: एक्सपोर्ट ट्रेडिंग कंपनी जिनकुशल इंडस्ट्रीज आईपीओ को अप्लाई करने का सोमवार (29 सितंबर) को आखिरी मौका है। यह अप्लाई करने के लिए 25 सितंबर को खुला था। इश्यू को अब तक लगभग 5 गुना अप्लाई किया जा चुका है। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 115 to 121 रुपये प्रति शेयर तय किया है। प्राइस बैंड के अपर एंड पर कंपनी ने 116.15 करोड़ रुपये जुटाने का टारगेट रखा है। बंद होने से पहले जिनकुशल इंडस्ट्रीज आईपीओ की ग्रे मार्केट में अच्छी डिमांड देखी जा रही है और यह 14 प्रतिशत के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

सब्सक्रिप्शन स्टेटस की बात करें तो आईपीओ को अब तक 5 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब किया गया है। आईपीओ के तहत 67,20,962 शेयर पेशकश के लिए रखे गए हैं। दूसरे दिन तक आईपीओ को 3,43,28,760 शेयरों बोलियां मिली है। सबसे ज्यादा अप्लाई नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने किया है। उन्होंने अब तक आईपीओ को 12.64 गुना अप्लाई किया है। जबकि रिटेल निवेशकों ने 7.28 गुना सब्सक्राइब किया है।

Jinkushal Industries IPO GMP

ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाले सूत्रों के अनुसार, जनकुशल इंडस्ट्रीज आईपीओ के नॉन-लिस्टेड शेयर 29 सितंबर को 138 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। यह आईपीओ प्राइस बैंड के अपर एंड 121 रुपये के मुकाबले 17 रुपये या 14 प्रतिशत के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें: Tata Capital IPO: खत्म हुआ इंतजार, ₹317-₹326 प्राइस बैंड तय; इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

Jinkushal Industries IPO: अप्लाई करें या नहीं?

आनंद राठी रिसर्च ने इस आईपीओ को ‘लॉन्ग टर्म लिहाज से सब्सक्राइब’ करने की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने कहा कि जनकुशल इंडस्ट्रीज गैर-ओईएम कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट की प्रमुख एक्सपोर्ट है। साथ ही कंपनी की यूएई और अमेरिका में सब्सिडियरी कंपनी भी हैं।

कंपनी ने हाल ही में अपना ब्रांड HexL लॉन्च किया है। यह एक बड़ा बदलाव है। अब यह अन्य ब्रांड्स के बजाय खुद के प्रोडक्ट्स पर केंद्रित ग्राहक-आधारित मॉडल की ओर बढ़ रही है। ब्रोकरेज के अनुसार, आईपीओ के अपर प्राइस बैंड पर कंपनी का P/E रेश्यो 30.1x और EV/EBITDA 22x है। आईपीओ के बाद कंपनी का मार्केट कैप लगभग 464.4 करोड़ रुपये बनता है। उनका मानना है कि यह इश्यू पूरी तरह से वैल्यूएशन पर है।

यह भी पढ़ें: WeWork India IPO: 3 अक्टूबर से खुलेगा वीवर्क इंडिया का आईपीओ, इश्यू साइज ₹3,000 करोड़

Jinkushal Industries IPO Details

यह आईपीओ सोमवार, 29 सितंबर 2025 को सब्सक्रिप्शन के लिए बंद होगा। 30 सितंबर को अलॉटमेंट पूरा होने की उम्मीद है। सफल निवेशकों को 1 अक्टूबर को अपने डिमैट अकाउंट में शेयर मिल जाएंगे। शेयरों की लिस्टिंग 3 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को NSE और BSE पर संभावित है।

आईपीओ का प्राइस बैंड 115 से 121 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। एक लॉट में 120 शेयर हैं। अपर प्राइस बैंड 121 रुपये पर एक लॉट की कीमत 14,520 रुपये पड़ेगी। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट (1,440 शेयर) के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - September 29, 2025 | 10:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement