facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JNK India IPO : कल लिस्ट होंगे JNK India के शेयर, जानें GMP से क्या मिल रहे संकेत

Advertisement

शेयरों के अलॉटमेंट को 26 अप्रैल, 2024 को फाइनल रूप दिया गया। कंपनी के शेयर बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर कल यानी 30 अप्रैल 2024 को लिस्ट होंगे।

Last Updated- April 29, 2024 | 3:40 PM IST
Corona Remedies IPO listing

JNK India IPO Listing: जेएनके इंडिया आईपीओ लिस्टिंग की तारीख कल यानी मंगलवार 30 अप्रैल को तय की गई है। जेएनके इंडिया आईपीओ (JNK India IPO) के शेयर अलॉटमेंट को शुक्रवार यानी 26 अप्रैल को अंतिम रूप दिया गया।

जिन निवेशकों को शेयर अलॉट हुए हैं, वे आज यानी सोमवार को उनके डीमैट खातों में जमा कर दिए जाएंगे। इसके अलावा जिन्हें अभी तक अपने शेयर नहीं मिले हैं, उनके शेयर रिफंड की प्रक्रिया आज पूरी हो जाएगी।

जेएनके इंडिया के आईपीओ को निवेशकों से मिला अच्छा रिस्पांस

जेएनके इंडिया के आईपीओ (JNK India IPO) को निवेशकों ने शानदार रिस्पांस दिया था। इश्यू को qualified institutional buyers (QIBs) और non-institutional investors (NIIs) ने भारी उत्साह के साथ सब्सक्राइब किया था जबकि रिटेल इन्वेस्टर्स ने भी पर्याप्त रुचि दिखाई।

जेएनके इंडिया आईपीओ का सब्सक्रिप्शन आखिरी दिन 28.13 गुना रहा। आईपीओ के रिटेल वाले हिस्सों को 23.26 गुना बुक किया गया था, जबकि non-institutional investors वाले हिस्से को 4.11 गुना और qualified institutional buyers (QIBs) का कोटा 75.72 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

कब खुला था जेएनके इंडिया का आईपीओ ?

जेएनके इंडिया का आईपीओ (JNK India IPO) मंगलवार यानी 23 अप्रैल को खुलने के बाद गुरुवार, 25 अप्रैल को बंद हो गया। जेएनके इंडिया आईपीओ में रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए लगभग 15%, क्यूआईबी के लिए 50% और एनआईआई के लिए 15% शेयर रिजर्व रखे गए हैं।

शेयरों का अलॉटमेंट?

शेयरों के अलॉटमेंट को 26 अप्रैल, 2024 को फाइनल रूप दिया गया। वहीं, कंपनी के शेयर बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर कल यानी 30 अप्रैल 2024 को लिस्ट होंगे।

कितना है प्राइस बैंड ?

कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 395 रुपये से 415 रुपये के बीच तय किया है। इसमें न्यूनतम लॉट साइज 36 शेयरों का है, जिसमें खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम 14,940 रुपये का निवेश आवश्यक है।

कितने रुपये जुटाना चाहती है JNK India?

कंपनी आईपीओ के जरिए 649.47 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है, जिसमें से 300 करोड़ रुपये नए शेयर जारी करके जुटाने का है। बाकी 349.47 करोड़ OFS (ऑफर फॉर सेल) के लिए आरक्षित हैं।

लिस्टिंग से पहले GMP से क्या मिल रहे संकेत ?

जेएनके इंडिया आईपीओ जीएमपी (JNK India IPO GMP) या जेएनके इंडिया आईपीओ ग्रे मार्केट प्रीमियम +122 है। इन्वेस्टरगेन.कॉम के अनुसार, यह संकेत देता है कि जेएनके इंडिया का शेयर ग्रे मार्केट में 122 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा था।

अनुमान जताया जा रही है कि जेएनके इंडिया के शेयर 537 प्रति शेयर के प्राइस पर लिस्ट होंगे, जो कि आईपीओ के अपर एंड प्राइस 415 रुपये के मुकाबला 29.4 प्रतिशत ज्यादा है।

Advertisement
First Published - April 29, 2024 | 3:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement