facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JSW Cement IPO: निवेशकों को मिला मामूली लिस्टिंग गेन, ₹153 पर लिस्ट हुए शेयर; बाजार में 5% प्रीमियम पर एंट्री

Advertisement

JSW Cement IPO: जेएसडब्ल्यू सीमेंट आईपीओ के निवेशकों को लिस्टिंग गेन पर ठीक ठाक मुनाफा मिला है। कंपनी के शेयर 5 फीसदी से ज्यादा रिटर्न देकर लिस्ट हुए।

Last Updated- August 14, 2025 | 10:09 AM IST
JSW Cement IPO

JSW Cement IPO Listing: जेएसडब्लयू ग्रुप की सीमेंट कंपनी जेएसडब्ल्यू सीमेंट आईपीओ के शेयर गुरुवार (14 अगस्त) को शेयर बाजार में लिस्ट हो गए। जेएसडब्ल्यू सीमेंट आईपीओ के शेयर बीएसई (BSE) पर 153 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए। यह आईपीओ के अपर प्राइस बैंड 147 रुपये से करीब 5 फीसदी ज्यादा है। वहीं, एनएसई पर सीमेंट कंपनी के शेयर 153.50 रुपये पर लिस्ट हुए, जो इश्यू प्राइस बैंड की तुलना में 5 फीसदी से थोड़ा ज्यादा है।

JSW Cement IPO Listing Gain

जेएसडब्ल्यू सीमेंट आईपीओ के निवेशकों को लिस्टिंग गेन पर ठीक ठाक मुनाफा मिला है। कंपनी के शेयर 5 फीसदी से ज्यादा रिटर्न देकर लिस्ट हुए। निवेशकों को हर शेयर पर 6 रुपये और 18 शेयरों वाले हर लॉट पर 612 रुपये का फायदा हुआ है।

JSW Cement IPO GMP

जेएसडब्ल्यू सीमेंट के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में नॉन-लिस्टेड बाजार में थोड़े-बहुत प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे। बाजार के जानकारों के अनुसार, जेएसडब्ल्यू सीमेंट आईपीओ का जीएमपी गुरुवार को लिस्ट होने से पहले 4.8 रुपये प्रति शेयर था। यह जेएसडब्ल्यू सीमेंट के शेयर के इश्यू प्राइस की तुलना में 151.8 रुपये पर लिस्ट होने का अनुमान देता है।

JSW Cement IPO Subscription Status

एनएसई सब्सक्रिप्शन स्टेटस डेटा के अनुसार, जेएसडब्ल्यू सीमेंट के आईपीओ को कुल 7.77 गुना सब्सक्राइब किया गया। रिटेल निवेशकों की केटेगरी को 1.81 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NII) की केटेगरी को 10.97 गुना अप्लाई किया गया। जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल खरीदारों (क्यूआईबी) के सेगमेंट को 15.80 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

JSW Cement IPO Details

विवरण जानकारी
प्राइस बैंड (₹) ₹139 – ₹147
इश्यू साइज ₹3,600 करोड़ (अपर बैंड पर)
फ्रेश इश्यू ₹1,600 करोड़
ऑफर फॉर सेल (OFS) ₹2,000 करोड़
लॉट साइज 102 शेयर
इश्यू ओपन 7 अगस्त 2025
इश्यू क्लोज 11 अगस्त 2025
लीड मैनेजर्स JM Financial, Axis Capital, Citigroup, DAM Capital, Goldman Sachs, Jefferies, Kotak Capital, SBI Capital
रजिस्ट्रार Bigshare Services Private Limited
संभावित लिस्टिंग तिथि 14 अगस्त 2025
लिस्टिंग प्लेटफॉर्म BSE और NSE

Advertisement
First Published - August 14, 2025 | 10:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement