facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jyoti CNC Automation ने IPO के लिए आवेदन किया, 1000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

Advertisement

कंपनी आईपीओ से पहले 200 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का निजी नियोजन कर सकती है। यदि ऐसा होता है तो निर्गम का आकार कम कर दिया जाएगा।

Last Updated- September 02, 2023 | 4:51 PM IST
Quality Power IPO

ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन लिमिटेड (Jyoti CNC Automation Limited) ने प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के जरिए 1,000 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास आवेदन किया है। इस संबंध में मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) शुक्रवार को दाखिल किया गया।

यह निर्गम पूरी तरह शेयरों की ताजा पेशकश है और इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का हिस्सा नहीं है। कंपनी आईपीओ से पहले 200 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का निजी नियोजन कर सकती है। यदि ऐसा होता है तो निर्गम का आकार कम कर दिया जाएगा।

निर्गम से मिली राशि का इस्तेमाल ऋण भुगतान, कंपनी की दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी जरूरतों के वित्तपोषण और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन कम्प्यूटरीकृत संख्यात्मक नियंत्रण (सीएनसी) मशीनों की विनिर्माता है। इसके ग्राहकों में इसरो, ब्रह्मोस एयरोस्पेस तिरुवनंतपुरम लिमिटेड, टर्किश एयरोस्पेस, यूनिपार्ट्स इंडिया लिमिटेड, टाटा एडवांस सिस्टम लिमिटेड और बॉश लिमिटेड शामिल हैं।

Advertisement
First Published - September 2, 2023 | 4:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement