facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jyoti CNC IPO: निवेशकों ने अंतिम दिन जमकर लगाया दांव, 38.53 गुना सब्सक्राइब हुआ IPO

Advertisement

ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन लिमिटेड के शेयर 16 जनवरी 2024 को बाजार में लिस्ट हो सकते हैं।

Last Updated- January 11, 2024 | 8:46 PM IST
Shadowfax Technologies IPO

Jyoti CNC IPO Subscription: ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को गुरुवार को इश्यू के अंतिम दिन 38.53 गुना सब्सक्राइब किया गया।

NSE के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत 1,75,39,681 शेयरों की पेशकश पर 67,58,09,325 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। Retail individual investors (RII) की श्रेणी को 26.17 गुना और non-institutional investors के हिस्से को 36.48 गुना सब्सक्राइब किया गया। इसके अलावा Qualified Institutional Buyers (QIBs) के हिस्से को 44.13 गुना बुक किया गया।

आज क्लोज हो गया ज्योति सीएनसी IPO

कंपनी का 9 जनवरी को खुलने के बाद 11 जनवरी को क्लोज हो गया। कंपनी ने आईपीओ के लिए 315-331 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। दिलचस्प बात यह है कि Jyoti CNC Automation IPO स्टॉक एक्सचेंजों यानी BSE और NSE पर लिस्ट होने वाला साल 2024 का पहला आईपीओ होगा।

कंपनी इस आईपीओ के तहत कंपनी 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किये। बता दें कि कंपनी साल 2013 में भी एक बार IPO लाने की योजना बनाई थी और उसके लिए सेबी के पास अप्लाई भी किया था।

हालांकि, बाद में कंपनी ने अपने इस प्लान को ड्रॉप कर दिया। लेकिन इस बार के आईपीओ के लिए फ्रेश इश्यू जारी होंगे, इसमें कोई बिक्री पेशकश यानी ऑफर फार सेल (OFS) नहीं होगी।

इश्यू से मिलने वाली रकम का क्या करेगी कंपनी ?

इश्यू से मिली रकम में से 475 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करेगी। इसके अलावा 360 करोड़ रुपये का इस्तेमाल लॉन्ग टर्म वर्किंग कैपिटल की जरूरतें की फंडिंग के लिए और बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए कर सकती है।

लॉट साईज कितना है ?

ज्योति सीएनसी के आईपीओ के लिए मिनिमम लॉट साइज 45 शेयर है। रिटेल निवेशकों के लिए आवश्यक मिनिमम निवेश की राशि 14,895 रुपये है। sNII के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 14 लॉट (630 शेयर) है, जिसकी राशि 208,530 बनती है और bNII के लिए यह 68 लॉट (3,060 शेयर) है, जिसकी राशि 1,012,860 रुपये बनती है।

कब लिस्ट होंगे ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन के शेयर ?

ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन लिमिटेड के शेयर 16 जनवरी 2024 को बाजार में लिस्ट हो सकते हैं।

जानें Jyoti CNC Automation के बारे में

Jyoti CNC Automation IPO कम्प्यूटर न्यूमेरिक कंट्रोल (CNC) मशीनों की मैन्युफैक्चरर है। इसके ग्राहकों में ISRO, ब्रह्मोस एयरोस्पेस तिरुवनंतपुरम लिमिटेड (rahMos Aerospace Thiruvananthapuram Ltd), टर्किश एयरोस्पेस (Turkish Aerospace), यूनिपार्ट्स इंडिया लिमिटेड (Uniparts India), टाटा एडवांस सिस्टम लिमिटेड (Tata Advanced System) और बॉश लिमिटेड शामिल हैं।

इसके अलावा Tata Sikorsky Aerospace, Bharat Forge, Kalyani Technoforge जैसी कंपनियां भी इसकी कस्टमर हैं।

Advertisement
First Published - January 11, 2024 | 8:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement