facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jyoti CNC IPO: दूसरे दिन 3.92 गुना सब्सक्राइब हुआ ज्योति सीएनसी का IPO

Advertisement

ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन (Jyoti CNC Automation) ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 448 करोड़ रुपये जुटाए थे। आईपीओ 11 जनवरी को बंद होगा।

Last Updated- January 10, 2024 | 10:13 PM IST
IGI IPO

Jyoti CNC IPO Subscription: ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को बुधवार को निर्गम के दूसरे दिन 3.92 गुना बोली मिली।

NSE के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत 1,75,39,681 शेयरों की पेशकश पर 6,87,09,015 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (RII) की श्रेणी को 11.08 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 6.49 गुना आवेदन मिले। पात्र संस्थागत खरीदारों (QIB) के हिस्से को 22 फीसदी बोली मिली।

ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन (Jyoti CNC Automation) ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 448 करोड़ रुपये जुटाए थे। आईपीओ 11 जनवरी को बंद होगा।

Medi Assist का IPO 15 जनवरी को खुलेगा

बीमा कंपनियों को ‘थर्ड पार्टी’ प्रशासन सेवाएं प्रदान करने वाली मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज (Medi Assist Healthcare) ने अपने 1,172 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए मूल्य दायरा 397 से 418 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बयान के अनुसार, कंपनी का आईपीओ 15 जनवरी को खुलकर 17 जनवरी को बंद होगा। एंकर निवेशक 12 जनवरी को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। कंपनी का आईपीओ पूरी तरह प्रवर्तकों और मौजूदा शेयरधारकों की ओर से 2,80,28,168 (या 2.8 करोड़) इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश पर आधारित है।

Advertisement
First Published - January 10, 2024 | 10:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement