facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kalpataru Realty का कर्ज घटाने पर फोकस, IPO से जुटाएगी बड़ी रकम

Advertisement

आईपीओ से मिलने वाली रकम 1,590 करोड़ रुपये में से कंपनी 1,192.5 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज के भुगतान में किया जाएगा।

Last Updated- June 19, 2025 | 10:08 PM IST
Real Estate
प्रतीकात्मक तस्वीर

रियल एस्टेट फर्म कल्पतरु 1,590 करोड़ रुपये के आ्रईपीओ से मिलने वाली रकम, कंपनी के मौजूदा नकद शेष और बिक्री के जरिये मिली नकदी के इस्तेमाल से अपनी बैलेंस शीट से कर्ज घटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। कंपनी के प्रबंध निदेशक पराग मुनोत की अगुआई वाले प्रबंधन ने यह जानकारी दी।

31 दिसंबर, 2024 को कंपनी का शुद्ध कर्ज करीब 10,120.52 करोड़ रुपये था। इसका कर्ज-इक्विटी अनुपात करीब 3.7 गुना है और कंपनी को उम्मीद है कि रकम जुटाने के बाद यह घटकर 2 गुना से नीचे चला जाएगा। आईपीओ से मिलने वाली रकम 1,590 करोड़ रुपये में से कंपनी 1,192.5 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज के भुगतान में किया जाएगा।

2022 में कंपनी ने ठाणे और पुणे में अपनी जमीन 2,002.6 करोड़ रुपये में बेची थी। 2023 और 2024 के बीच कंपनी के प्रवर्तक और प्रवर्तक समूह के सदस्यों ने असुरक्षित प्रवर्तक और प्रवर्तक समूह सदस्य वाले कर्ज को अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय ऋणपत्र में परिवर्तित कर 1,440 करोड़ रुपये की पूंजी डाली।

27 मार्च, 2025 को कंपनी ने इन परिवर्तनीय ऋणपत्रों को 2.78 करोड़ इक्विटी शेयरों में तब्दील कर दिया, जो 517.25 रुपये प्रति शेयर पर हुआ।
कंपनी का आईपीओ मंगलवार को खुलकर गुरुवार को बंद होगा। इसका कीमत दायरा 387 से 414 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इसके लिए न्यूनतम 36 शेयर और इसके गुणक में आवेदन किया जा सकेगा।

Advertisement
First Published - June 19, 2025 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement