facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Konstelec Engineers IPO: NSE SME पर आईपीओ की धांसू लिस्टिंग, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले

Advertisement

Konstelec Engineers IPO: शानदार लिस्टिंग के बाद, कंपनी का शेयर उछलकर यह 220.50 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया। इसका मतलब है कि आईपीओ निवेशक अब भी 215 फीसदी मुनाफे में हैं।

Last Updated- January 30, 2024 | 11:25 AM IST
Sri Lotus Developers IPO
Konstelec Engineers IPO

Konstelec Engineers IPO Listing Today: कॉन्स्टेलेक इंजीनियर्स के आईपीओ ने आज यानी मंगलवार को शेयर बाजार में ब्लॉकबस्टर शुरुआत की। एनएसई एसएमई (NSE SME) पर, कॉन्स्टेलेक इंजीनियर्स के शेयर की 210 रुपये पर लिस्टिंग हुई है, जो की 70 रुपये के इश्यू प्राइस से 200% अधिक है। शानदार लिस्टिंग के बाद, कंपनी का शेयर उछलकर यह 220.50 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया। इसका मतलब है कि आईपीओ निवेशक अब भी 215 फीसदी मुनाफे में हैं।

आइए, जानते हैं Konstelec Engineers IPO से जुड़ी अन्य जानकारी:

आईपीओ को कितना मिला सब्सक्रिप्शन?

Konstelec Engineers के आईपीओ को 341 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिला। योग्य संस्थान खरीदारों (QIB)को 113.80 बार बुक किया गया था। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 421.36 गुना, खुदरा निवेशकों का 437.67 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

यह भी पढ़ें : Medi Assist की शेयर बाजार में शानदार एंट्री! NSE पर 10% प्रीमियम के साथ 460 रुपये पर लिस्ट

कब खुला था आईपीओ?

कोंस्टेलेक इंजीनियर्स का 28.70 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 19-24 जनवरी तक खुला था।

नए शेयर हुए जारी

Konstelec Engineers के इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 2.24 करोड़ रुपये के 41 लाख नए शेयर जारी हुए हैं।

Konstelec Engineers IPO जीएमपी पर

कॉन्स्टेलेक इंजीनियर्स आईपीओ जीएमपी या ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पिछले सत्र के समान +105 है। इन्वेस्टरगेन.कॉम के अनुसार, यह दर्शाता है कि कॉन्स्टेलेक इंजीनियर्स का शेयर ग्रे मार्केट में ₹105 के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़ें : Nova Agritech IPO: आज अलॉट हो सकते हैं शेयर, GMP में उछाल, जानें कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

जुटाए गए पैसों का कहां इस्तेमाल करेगी कंपनी?

आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों से कंपनी अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और इश्यू से जुड़े खर्चों को पूरी करने में करेगी।

जानें Konstelec Engineers के बारे में-

कोंस्टेलेक इंजीनियर्स दिसंबर 1995 में बनी थी। यह कंपनी इलेक्ट्रिल इंस्टॉलेशन, सोलर प्लांट इंस्टॉलेशन, इंस्ट्रूमेंशन और ऑटोमेशन से जुड़ी सर्विसेज सप्लाई करती है। इसने 400 करोड़ रुपये से अधिक के 45 बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया है।

JSW स्टील, इंडियन ऑयल,अदाणी, एनटीपीसी, टाटा स्टील,भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम इसरो, एसीसी, बार्क, समेत कंपनी के कुछ प्रमुख क्लाइंट्स हैं।

Advertisement
First Published - January 30, 2024 | 11:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement