facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

KRN Heat Exchanger subscription status: दूसरे दिन तक मिला 58.14 गुना सब्सक्रिप्शन, NIIs ने लगाई सबसे ज्यादा बोलियां

Advertisement

KRN Heat Exchanger IPO: कंपनी के 342 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 209-220 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

Last Updated- September 26, 2024 | 8:01 PM IST
CMR Green Technologies Share price

केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गुरुवार को शेयर बिक्री के दूसरे दिन 58.14 गुना अभिदान (सब्सक्रिप्शन) मिला। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आरंभिक शेयर बिक्री में 1,09,93,000 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 63,91,84,780 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 135.82 गुना अभिदान मिला, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 55.50 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 3.16 गुना अभिदान मिला।

बुधवार को केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड के आईपीओ को शेयर बिक्री के लिए खुलने के कुछ ही मिनटों में पूरी तरह से अभिदान मिल गया। केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि उसने एंकर निवेशकों से 100 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कंपनी के 342 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 209-220 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। केआरएन हीट एक्सचेंजर के आईपीओ में 1,55,43,000 इक्विटी शेयरों का नया निर्गम शामिल है।

लगभग 242.5 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग राजस्थान के अलवर के नीमराणा में एक नई विनिर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी केआरएन एचवीएसी प्रोडक्ट्स में निवेश के लिए किया जाएगा और शेष राशि का उपयोग सामान्य कंपनी उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

Advertisement
First Published - September 26, 2024 | 8:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement