facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Krystal Integrated Services IPO की बाजार में अच्छी शुरुआत, NSE पर 9.8% प्रीमियम के साथ लिस्ट

Advertisement

बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, बोली लगाने के तीसरे दिन क्रिस्टल इंटीग्रेटेड के आईपीओ को 13.21 गुना सब्स्क्राइब किया गया था।

Last Updated- March 21, 2024 | 10:31 AM IST
IPO

Krystal Integrated Services IPO listing today: क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज के शेयर ने आज शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत की। NSE पर क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज का शेयर प्राइज 785 प्रति शेयर पर खुला, जो कि 715 रुपये के इश्यू प्राइज की तुलना में 9.79 प्रतिशत ज्यादा है।

वहीं, बीएसई पर क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज का आईपीओ (Krystal Integrated Services IPO) आज 795 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो आईपीओ के प्राइस बैंड के मुकाबले 11.19 प्रतिशत अधिक है।

शेयर बाजार के एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया था कि क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज का आईपीओ 775 से 785 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से मार्केट में लिस्ट हो सकता है।

क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज लिमिटेड के आईपीओ के लिए बोली लगानी की अवधि निवेशकों की मजबूत मांग के साथ 18 मार्च को समाप्त हो गई थी। कंपनी का 300.13 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 14 मार्च को खुला और 18 मार्च को बंद हुआ।

यह भी पढ़ें: Aspire & Innovative IPO: होली के बाद खुलेगा आईपीओ, निवेश से पहले जान लें जरूरी बातें

आईपीओ को निवेशकों से मिला था जोरदार रिस्पांस

बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, बोली लगाने के तीसरे दिन क्रिस्टल इंटीग्रेटेड के आईपीओ को 13.21 गुना सब्स्क्राइब किया गया था। इस इश्यू को गैर-संस्थागत निवेशकों से 43.91 गुना की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी।

जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल?

कंपनी आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कर्ज भुगतान, कार्यशील पूंजी की जरूरतों, नई मशीनरी की खरीद के लिए पूंजीगत व्यय और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

कंपनी के बारे में-

साल 2000 में शुरू हुई क्रिस्टल इंटेग्रेटेड सर्विस लिमिटेड सुविधा संबंधी मैनेजमेंट प्रबंधन सर्विस प्रदान करती है। कंपनी हाउसकीपिंग, सेनिटाइजेशन, लैंडस्केपिंग, गार्डनिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग सर्विस, पेस्ट कंट्रोल, गोदाम प्रबंधन और हवाईअड्डा प्रबंधन जैसी अन्य सर्विस की एक बड़ी रेंज प्रदान करती हैं।

Advertisement
First Published - March 21, 2024 | 10:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement