facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Krystal Integrated Services IPO : दांव लगाने का आज लास्ट चांस, अभी चेक करें IPO से जुड़ी सभी डिटेल्स

Advertisement

कंपनी के आईपीओ का साइज़ 300 करोड़ रुपए का होगा। इसमें फ्रेश इश्यू से लेकर ऑफर फॉर सेल तक शामिल है। कंपनी आईपीओ के तहत कंपनी 175 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी।

Last Updated- March 18, 2024 | 9:11 AM IST
IPO

Krystal Integrated Services IPO : क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज (Krystal Integrated Services) का आईपीओ 14 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया था और आज यानी 18 मार्च को इसके लिए अप्लाई करने का लास्ट चांस है। जिन निवेशकों ने इस इश्यू में अभी तर पैसा नहीं लगाया है वह सोमवार तक इसकों सब्सक्राइब कर सकते हैं।

बता दें अब तक इस आईपीओ को 0.72 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है। आईपीओ सब्सक्रिप्शन का आखिरी दिन आने से पहले हम आपको इससे जुड़ी जरूरी बातें बता रहे हैं।

क्या है प्राइस बैंड?

Krystal Integrated Services ने आईपीओ का प्राइस बैंड 680-715 तय किया है।

किसकी कितना हिस्सेदारी?

कंपनी में क्रिस्टल फैमिली होल्डिंग्स की 100 फीसदी की हिस्सेदारी है।

क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज के आईपीओ का साइज?

कंपनी के आईपीओ का साइज़ 300 करोड़ रुपए का होगा। इसमें फ्रेश इश्यू से लेकर ऑफर फॉर सेल तक शामिल है। कंपनी आईपीओ के तहत कंपनी 175 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा प्रवर्तक क्रिस्टल फैमिली होल्डिंग्स प्राइवेट लि. 17.5 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) लाएगी।

जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल?

कंपनी आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कर्ज भुगतान, कार्यशील पूंजी की जरूरतों, नई मशीनरी की खरीद के लिए पूंजीगत व्यय और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

रिजर्व हिस्सा

मुंबई स्थित कंपनी ने अपने इश्यू साइज का आधा हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए, 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों (NII)के लिए और बाकी का 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए रिजर्व रखा है।

कब अलॉट होंगे शेयर ?

बता दें कि शेयर अलॉटमेंट को अंतिम रूप 19 मार्च यानी मंगलवार को दिया जायेगा और रिफंड का प्रोसेस इसके अगले दिन यानी 20 मार्च को शुरू हो जाएगा।

कब लिस्ट होंगे शेयर ?

कंपनी के शेयर गुरुवार यानी 21 मार्च को शेयर बाजार में लिस्ट होने की संभावना है।

जानें कंपनी के बारे में-

साल 2000 में शुरू हुई क्रिस्टल इंटेग्रेटेड सर्विस लिमिटेड सुविधा संबंधी मैनेजमेंट प्रबंधन सर्विस प्रदान करती है। कंपनी हाउसकीपिंग, सेनिटाइजेशन, लैंडस्केपिंग, गार्डनिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग सर्विस, पेस्ट कंट्रोल, गोदाम प्रबंधन और हवाईअड्डा प्रबंधन जैसी अन्य सर्विस की एक बड़ी रेंज प्रदान करती हैं।

इसके अलावा कंपनी स्टाफिंग, पेरोल प्रबंधन, निजी सुरक्षा, गार्ड सुरक्षा और कैटरिंग से जुड़ी सर्विस भी प्रदान करती है। 31 मार्च, 2023 तक कंपनी ने 134 हॉस्पिटल, 224 स्कूलों, 2 हवाई अड्डों, 4 रेलवे स्टेशनों और 10 मेट्रो स्टेशनों को सेवा प्रदान की है। कंपनी कुछ ट्रेनों में खानपान की भी सेवा मुहैया कराती है। कंपनी ने साल 2021 में 262, वर्ष 2022 में 277 और 2023 में 326 ग्राहकों के लिए काम किया।

*Disclaimer: यहां पर सिर्फ आईपीओ से जुड़ी जानकारी दी गई है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। बिजनेस स्टैंडर्ड सलाह देता है कि निवेशक किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार यानी सर्टिफाइड एक्सपर्ट की राय अवश्य लें।

Advertisement
First Published - March 18, 2024 | 9:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement