facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

धोनी के निवेश वाली Kuku Tech लाएगी ₹3500 करोड़ का IPO, ₹15000 करोड़ वैल्यूएशन का लक्ष्य

Advertisement

Kuku Technologies IPO: कंपनी ने IPO के लिए गोपनीय रूप से आवेदन फाइल किया है। इसमें फ्रेश इश्यू और OFS दोनों शामिल होगा।

Last Updated- June 04, 2026 | 12:14 PM IST
upcoming IPO
कुकू की स्थापना 2018 में आईआईटी के तीन पूर्व छात्रों ने की थी। (प्रतीकात्मक फोटो)

Kuku Technologies IPO: कुकू टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए गोपनीय रूप से आवेदन फाइल किया है। मामले से जुड़े लोगों के अनुसार, कंपनी इस आईपीओ के जरिए 2,500 करोड़ रुपये से 3,500 करोड़ रुपये (करीब 36 करोड़ डॉलर) जुटाने की योजना बना रही है। आईपीओ में फ्रेश इश्यू और ऑफर फार सेल (OFS) दोनों शामिल होगा।

कंपनी अपने कुकू एफएम और कुकू टीवी ब्रांड के अंतर्गत क्रमशः क्षेत्रीय भाषा (वर्नाक्युलर) ऑडियो और शॉर्ट-वीडियो ऐप ऑपरेट करती है। चालू वित्त वर्ष के दौरान लिस्ट होने पर कंपनी का लक्ष्य 15,000 करोड़ रुपये (करीब 1.8 अरब डॉलर) तक का वैल्यूएशन हासिल करना है।

यह फाइलिंग ऐसे समय में हुई है जब भारत में माइक्रोड्रामा फॉर्मेट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। माइक्रोड्रामा ऐसे मोबाइल-फर्स्ट शो होते हैं जिनकी प्रत्येक कड़ी 2 से 3 मिनट की होती है, जबकि पूरी सीरीज की अवधि 90 से 120 मिनट तक होती है।

इंडस्ट्री के एनॉलिस्ट मानते हैं कि कुकू का आईपीओ भारत की मोबाइल-फर्स्ट उपभोक्ता मनोरंजन कहानी के लिए एक अहम मोड़ साबित हो सकता है, खासकर ऐसे बाजार में जहां लगभग 100 करोड़ स्मार्टफोन उपयोगकर्ता मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें… AI से नौकरी जाने का डर, फिर भी बेंगलुरु में धड़ाधड़ बिक रहे घर! आखिर क्यों?

FY26 में करीब सात गुना बढ़ा

कंपनी का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2026 में करीब सात गुना बढ़कर 1,400 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया, जो एक साल पहले 240 करोड़ रुपये था। कंपनी अब ब्रेक-ईवन के करीब पहुंच चुकी है।

फाइनें​शियल डाटा से परिचित सूत्रों का कहना है कि इस तेज ग्रोथ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की अहम भूमिका रही है। एआई की मदद से कंपनी ने कंटेंट प्रोडक्शन को तेज किया, मार्केटिंग लागत घटाई और यूजर्स के लिए बेहतर पर्सनलाइजेशन सुनिश्चित किया।

संपर्क किए जाने पर कुकू टेक्नोलॉजीज ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। 2024 के अंत में लॉन्च हुआ कुकू टीवी अब हर महीने 150 से अधिक ओरिजिनल शो जारी कर रहा है और इसके डाउनलोड 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

माइक्रोड्रामा बाजार 60% की दर से बढ़ रहा

इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार, भारत में हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं का माइक्रोड्रामा बाजार सालाना लगभग 60 फीसदी की दर से बढ़ रहा है और इसे कंटेंट उद्योग की अगली बड़ी लहर माना जा रहा है। चीन में, जहां इस फॉर्मेट की शुरुआत हुई थी, माइक्रोड्रामा इंडस्ट्री 15 अरब डॉलर के बाजार में बदल चुका है, जो पारंपरिक बॉक्स ऑफिस उद्योग से लगभग तीन गुना बड़ा है।

कंपनी के पोर्टफोलियो में ऑडियो प्लेटफॉर्म कुकू एफएम और एडुटेनमेंट ऐप गुरु भी शामिल हैं। कंपनी के पास 1 करोड़ से अधिक सक्रिय भुगतान करने वाले सब्सक्राइबर हैं और उसके सभी ऐप्स को मिलाकर 40 करोड़ से अधिक डाउनलोड हो चुके हैं।

कुकू ने 7 से 8 भारतीय भाषाओं में 60,000 घंटे से अधिक की कंटेंट लाइब्रेरी तैयार की है। साथ ही कंपनी अमेरिका समेत विकसित बाजारों में प्रवेश की तैयारी भी कर रही है।

ये भी पढ़ें… खर्च घटा रहे लोग, भारतीय FMCG कंपनियों की बढ़ी चिंता

Kuku Technologies IPO: IIT से निकले हैं फाउंडर

कुकू की स्थापना 2018 में आईआईटी के तीन पूर्व छात्रों, लाल चंद बिसू, विनोद कुमार और विकास गोयल, ने की थी। कंपनी अब तक 15 करोड़ डॉलर से अधिक की फंडिंग जुटा चुकी है। इसके निवेशकों में फंडामेंटम पार्टनरशिप, क्राफ्टन, वर्टेक्स वेंचर्स, ग्रेनाइट एशिया, आईएफसी, पैरामार्क, इंडिया कोशंट और 3वन4 कैपिटल शामिल हैं। भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी कंपनी के निवेशकों में शामिल हैं।

यह आईपीओ फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों का मिक्स होगा। फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि का उपयोग तकनीक और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, कंटेंट निर्माण और भौगोलिक विस्तार के लिए किया जाएगा। कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेफरीज, जेएम फाइनेंशियल और एक्सिस कैपिटल इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर होंगे।

Advertisement
First Published - June 4, 2026 | 12:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement