facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LensKart IPO: 31 अक्टूबर को खुलेगा ₹7,278 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹382-₹402 तय; जानिए हर डीटेल

Advertisement

LensKart IPO: एक लॉट में 37 शेयर होंगे। रिटेल निवेशक कम से कम एक लॉट (37 शेयर) के लिए बोली लगा सकते हैं और उसके मल्टीपल में अतिरिक्त लॉट खरीद सकते हैं।

Last Updated- October 27, 2025 | 12:19 PM IST
Lenskart share price
Representational Image

LensKart IPO: आईवियर रिटेलर लेंसकार्ट (Lenskart) ने अपने 7,278 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए प्राइस बैंड 382-402 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी की ओर से सोमवार को जारी बयान के अनुसार, आईपीओ 31 अक्टूबर को खुलेगा और 4 नवंबर को बंद होगा। एंकर निवेशक 30 अक्टूबर को बोली लगा पाएंगे। आईपीओ दस्तावेज के अनुसार, कंपनी फ्रेश इ​क्विटी शेयर जारी करके 2,150 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसके अलावा, ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए प्रमोटर और निवेशक 13.22 करोड़ (करीब ₹5128 करोड़ में) शेयर बेचेंगे।

LensKart IPO: प्राइस बैंड और लॉट साइज

कंपनी ने प्राइस बैंड ₹382 से ₹402 प्रति शेयर तय किया है। एक लॉट में 37 शेयर होंगे। रिटेल निवेशक कम से कम एक लॉट (37 शेयर) के लिए बोली लगा सकते हैं और उसके मल्टीपल में अतिरिक्त लॉट खरीद सकते हैं। ऊपरी प्राइस बैंड ₹402 पर न्यूनतम निवेश राशि ₹14,874 होगी। कंपनी अपने कर्मचारियों को ₹19 प्रति शेयर का डिस्काउंट भी दे रही है। शेयर अलॉटमेंट गुरुवार, 6 नवंबर 2025 को होगा और लिस्टिंग (NSE और BSE) सोमवार, 10 नवंबर 2025 को हो सक​ती है।

लेंसकार्ट साल 2008 में बनी थी। 2010 में एक ऑनलाइन आईवियर प्लेटफॉर्म के रूप में इसने शुरुआत की और 2013 में नई दिल्ली में अपना पहला सेल्स आउटलेट खोला। पिछले कुछ वर्षों में इसने आईवियर कैटेगरी में देश के सबसे प्रमुख कंज्यूमर ब्रांड में से एक के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है।

यह भी पढ़ें: Upcoming IPOs: आईपीओ मार्केट में फिर गर्माहट, सेबी ने ₹3500 करोड़ के सात नए आईपीओ को दी मंजूरी

LensKart IPO का स्ट्रक्चर

कंपनी ने पब्लिक इश्यू में 75% शेयर क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए, 15% नॉन-इंस्टिट्यूशनल निवेशकों (NII) के लिए, और 10% रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखे हैं। प्रमोटर्स की ओर से पीयूष बंसल, नेहा बंसल, अमित चौधरी और सुमीत कपाही हिस्सेदारी बेच रहे हैं। वहीं, इन्वेस्टर सेलिंग शेयरहोल्डर्स में SVF II Lightbulb (Cayman), Schroders Capital Private Equity Asia Mauritius, PI Opportunities Fund II, MacRitchie Investments, Kedaara Capital Fund II,
और Alpha Wave Ventures शामिल हैं।

लेंसकार्ट क्यों ला रही है आईपीओ

RHP (रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) के अनुसार, लेंसकार्ट की योजना आईपीओ से मिली राशि में से ₹272.62 करोड़ का उपयोग भारत में नए CoCo स्टोर्स (Company-owned Company-operated) खोलने के लिए करेगी। इनके किराया लीज और कॉन्ट्रैक्ट के लिए ₹591.44 करोड़ का खर्च होंगे। इसके अलावा, ₹213.38 करोड़ का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी और क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश के लिए, और ₹320.06 करोड़ का इस्तेमाल ब्रांड मार्केटिंग और बिजनेस प्रमोशन के लिए किया जाएगा। बाकी रकम का इस्तेमाल कंपनी कॉर्पोरेट जरूरतों और संभावित अधिग्रहणों (acquisitions) के लिए करेगी।

कंपनी का फाइैंशल परफॉर्मेंस

Q1FY26 (जून 2025 तिमाही)

  • राजस्व (Revenue): ₹1,894.45 करोड़ (24.6% की वृद्धि, पिछले वर्ष ₹1,520.42 करोड़ से)
  • कर-पश्चात लाभ (PAT): ₹61.17 करोड़, जबकि पिछले वर्ष इसी तिमाही में ₹10.9 करोड़ का घाटा था।

FY25 (वित्त वर्ष 2024-25):

  • ऑपरेशंस से राजस्व: ₹6,652.5 करोड़ (22.58% की बढ़ोतरी)
  • शुद्ध लाभ: ₹297.3 करोड़ (FY24 में ₹10.15 करोड़ से बड़ा उछाल)
  • EBITDA: ₹971.05 करोड़ (FY24 में ₹672.09 करोड़)
  • EBITDA मार्जिन: 12.38% से बढ़कर 14.6%

Advertisement
First Published - October 27, 2025 | 12:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement