facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया IPO को जोरदार रिस्पॉन्स, 3.3 गुना हुआ सब्सक्राइब

Advertisement

इस निर्गम के लिए करीब 27,000 करोड़ रुपये की बोलियां प्राप्त हुई हैं और 34 लाख से ज्यादा आवेदन मिले हैं

Last Updated- October 08, 2025 | 10:00 PM IST
LG Electronics IPO

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम को बंद होने से एक दिन पहले बुधवार को 3.3 गुना आवेदन मिले। इस निर्गम के लिए करीब 27,000 करोड़ रुपये की बोलियां प्राप्त हुई हैं और 34 लाख से ज्यादा आवेदन मिले हैं। इससे निवेशकों की जबरदस्त मांग का पता चलता है।

निवेशकों की संस्थागत श्रेणी को 2.6 गुना, एचएनआई श्रेणी को 7.6 गुना और खुदरा श्रेणी को लगभग दोगुना आवेदन मिले। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने आईपीओ के लिए 1,080-1,140 रुपये प्रति शेयर का कीमत दायरा तय किया है। कीमत दायरे के ऊपरी स्तर पर निर्गम का आकार 11,607 करोड़ रुपये है जिससे दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स प्रमुख की भारतीय इकाई का मूल्यांकन करीब 77,400 करोड़ रुपये बैठता है।

यह आईपीओ पूरी तरह से मूल कंपनी का बिक्री प्रस्ताव (ओएफएस) है जो अपनी 15 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है। ब्रोकरेज फर्मों का मानना ​​है कि इस इश्यू की कीमत प्रतिस्पर्धियों की तुलना में आकर्षक है।

सेंट्रम ब्रोकिंग ने एक नोट में कहा, 1,140 रुपये के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन वित्त वर्ष 2025 के प्रति शेयर आय (ईपीएस) के करीब 35 गुना के पीई पर उचित है जबकि अन्य प्रतिस्पर्धी कंपनियां काफी अधिक गुणकों पर कारोबार कर रही हैं। हम इस इश्यू को ‘सब्सक्राइब’ रेटिंग देते हैं।

भारत में एलजी का मुकाबला सैमसंग, वोल्टास, हैवेल्स, गोदरेज, ब्लू स्टार, हायर, व्हर्लपूल, फिलिप्स और सोनी से है। सैमसंग के बाद यह देश की दूसरी सबसे बड़ी उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता कंपनी है।

Advertisement
First Published - October 8, 2025 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement