facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LG Electronics IPO के लिए किया था अप्लाई ? फटाफट चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस, GMP दे रहा तगड़ा इशारा

Advertisement

LG Electronics IPO Allotment: 11,607 करोड़ रुपये के आईपीओ को निवेशकों से खूब प्यार मिला और कुल 4.4 लाख करोड़ रुपये की बोलियां लगाई गई।

Last Updated- October 10, 2025 | 10:24 AM IST
LG Electronics IPO Allotment

LG Electronics IPO Allotment: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया आईपीओ के अलॉटमेंट को शुक्रवार (9 अक्टूबर 2025) को फाइनल रूप दिया जाएगा। निवेशकों से तगड़ा रिस्पांस मिलने और करीब 54.2 गुना सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद आईपीओ अप्लाई करने के लिए गुरुवार (9 अक्टूबर) को बंद हो गया था। आईपीओ अप्लाई करने के लिए बुधवार (7 अक्टूबर) को खुला था।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के 11,607 करोड़ रुपये के आईपीओ को निवेशकों से खूब प्यार मिला और कुल 4.4 लाख करोड़ रुपये की बोलियां लगाई गई। यह अब तक किसी भी आईपीओ के लिए सबसे ज्यादा है। निर्गम के तहत जितने शेयर बिक्री के लिए रखे गए हैं उनकी तुलना में 54.2 गुना ज्यादा आवेदन आए और इंस्टीट्यूशनल निवेशक केटेगरी में रिकॉर्ड 166 गुना बोलियां मिलीं। आईपीओ को रिटेल श्रेणी में 3.6 गुना और उच्च धनाढ्य निवेशक श्रेणी में 22.4 गुना आवेदन आए।

यह भी पढ़ें: WeWork India IPO ने निवेशकों को किया निराश, ₹650 पर सपाट लिस्ट हुए शेयर

LG Electronics IPO Allotment चेक करने का प्रॉसेस

1. LG Electronics IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और LG Electronics IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स आईपीओ (LG Electronics IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर भी चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Rubicon Research IPO: ग्रे मार्केट में गदर मचा रहा आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, 1 लॉट पर ₹3000 हो सकती है कमाई?

LG Electronics IPO GMP

एलजी इलेट्रॉनिक्स आईपीओ (LG Electronics IPO GMP) के अनलिस्टेड शेयरों की ग्रे मार्केट में तगड़ी मांग देखी जा रही है। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर ग्रे मार्केट में शुक्रवार को 1523 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। यह इश्यू प्राइस के अपर एंड 1,140 रुपये से 383 रुपये या लगभग 33.60 प्रतिशत का प्रीमियम दर्शाता है। अगर लिस्टिंग पर भी यही रुझान रहते है तो निवेशकों को एक लॉट पर करीब 5000 रुपये का मुनाफा मिल सकता है।

ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) एक अनौपचारिक रकम होती है। यह वह राशि है जो निवेशक आईपीओ के इश्यू प्राइस से ज्यादा देने को तैयार रहते हैं। यह सौदा तब होता है जब शेयर बाजार में लिस्ट नहीं हुए होते। जीएमपी से बाजार की रुचि और मांग का अंदाजा लगता है। अगर जीएमपी ज्यादा हो, तो मतलब निवेशक उत्साहित हैं। इससे लिस्टिंग के दिन मुनाफा मिलने की उम्मीद बढ़ती है। अगर जीएमपी कम या निगेटिव हो, तो यह निवेश में कम रुचि दिखाता है।

Advertisement
First Published - October 10, 2025 | 9:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement