facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mamaearth की पेरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर ने सेबी के पास IPO दस्तावेज जमा कराए 

Advertisement

IPO के तहत 400 करोड़ रुपये के नये शेयर जारी किये जायेंगे। इसके अलावा प्रवर्तकों, निवेशकों और अन्य शेयरधारकों द्वारा 4,68,19,635 शेयरों का बिक्री पेशकश (OFS) लाई जाएगी।

Last Updated- December 29, 2022 | 6:25 PM IST
IPO

नये दौर के रोजमर्रा के उपभोग का सामान बनाने वाले (FMCG) ब्रांड Mamaearth और द डर्मा कंपनी की मालिक होनासा कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड (HCPL) ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिये पूंजी जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास शुरुआती दस्तावेज जमा कराये हैं।

दस्तावेजों के अनुसार, IPO के तहत 400 करोड़ रुपये के नये शेयर जारी किये जायेंगे। इसके अलावा प्रवर्तकों, निवेशकों और अन्य शेयरधारकों द्वारा 4,68,19,635 शेयरों का बिक्री पेशकश (OFS) लाई जाएगी।

इश्यू में पात्र कर्मियों के 10 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित रहेंगे। दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी 80 करोड़ रुपये के IPO पूर्व नियोजन पर भी विचार कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो मूल निर्गम का आकार घट जायेगा।

इस इश्यू से जुटायी राशि का उपयोग जागरूकता और ब्रांड दृश्यता में सुधार, नये विशिष्ट ब्रांड आउटलेट की स्थापना, अनुषंगी कंपनी बीब्लंट में निवेश और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा। कंपनी के शेयर BSE और NSE पर सूचीबद्ध होंगे।

Advertisement
First Published - December 29, 2022 | 6:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement