facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Manba Finance के IPO ने निवेशकों को किया मालामाल, 25% के प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर

Advertisement

Manba Finance के IPO को निवेशकों से जोरदार रिस्पांस मिला था। आईपीओ को कुलमिलाकर 224.05 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

Last Updated- September 30, 2024 | 10:50 AM IST
Om Power Transmission IPO

Manba Finance IPO listing: स्टॉक मार्केट में कमजोर सेंटीमेंट के बावजूद मनबा फाइनेंस के आईपीओ की शेयर बाजार में शानदार एंट्री हुई।

बीएसई (BSE) पर मनबा फाइनेंस (Manba Finance) के शेयर सोमवार को 150 रुपये पर लिस्ट हुए, जो आईपीओ के 120 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 25 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, एनएसई (NSE) पर मनबा फाइनेंस के शेयर 20.83 प्रतिशत के प्रीमियम पर 145 रुपये पर लिस्ट हुए।

इस शानदार लिस्टिंग के साथ, जिन निवेशकों को आईपीओ (IPO) में कंपनी के शेयर अलॉट हुए थे, उन्हें लगभग 30 रुपये या 25 प्रतिशत का सीधा प्रॉफिट मिला है।

ग्रे मार्केट के रुझानों से थोड़ी कम रहा लिस्टिंग प्राइस

हालांकि, लिस्टिंग ग्रे मार्केट के रुझानों से थोड़ी कम रही। ग्रे मार्केट में मनबा फाइनेंस के गैर-लिस्टेड शेयर 23 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे, जो आईपीओ के इश्यू प्राइस 120 रुपये से 27.5 प्रतिशत ज्यादा बनता है।

कंपनी का 150.84 करोड़ रुपये का आईपीओ 23 सितंबर से 25 सितंबर तक सब्सक्राइब करने के लिए खुला था। आईपीओ की कीमत 114-120 रुपये प्रति शेयर तय की गई थी।

आईपीओ को निवेशकों से मिला था जोरदार रिस्पांस

Manba Finance के IPO को निवेशकों से जोरदार रिस्पांस मिला था। आईपीओ को कुलमिलाकर 224.05 गुना सब्सक्राइब किया गया था। आईपीओ को प्रस्ताव पर 87.99 लाख शेयरों के मुकाबले 197.14 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं थी।

रिटेल निवेशकों के हिस्से को 143.95 गुना की सबसे ज्यादा बोलियां मिली थी। नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के हिस्से को 511.62 गुना बुक किया गया था। इसके अलावा, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) का कोटा 148.55 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

कंपनी कहां करेगी फंड का इस्तेमाल

कंपनी इस IPO से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग अपनी पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए करेगी। Manba Finance IPO के लिए Link Intime India रजिस्ट्रार है और Hem Securities इस पब्लिक इश्यू के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर है।

Advertisement
First Published - September 30, 2024 | 10:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement