facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मणिपाल हेल्थ अगले साल लाएगा 1 अरब डॉलर का IPO, वैल्यूएशन 12–15 अरब डॉलर तक!

Advertisement

मणिपाल हेल्थ का आईपीओ दस्तावेज जनवरी में सेबी के पास दाखिल किया जा सकता है। आमतौर पर नियामक इस निर्गम को मंजूरी देने में 3 से 4 महीने का वक्त लेता है।

Last Updated- December 05, 2025 | 11:27 AM IST
IPO
Representational Image

भारत का सबसे बड़ा अस्पताल नेटवर्क ऑपरेटर मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज अगले साल की शुरुआत में 1 अरब डॉलर का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की योजना बना रहा है। इसका मूल्यांकन 12 से 15 अरब डॉलर के बीच होगा। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने यह जानकारी दी है। घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ‘मणिपाल हेल्थ का आईपीओ दस्तावेज जनवरी में बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास दाखिल किया जा सकता है और आमतौर पर नियामक इस निर्गम को मंजूरी देने में 3 से 4 महीने का वक्त लेता है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो मणिपाल हेल्थ का आईपीओ अगले साल के मध्य में आ सकता है।’ हालांकि, इस बारे में मणिपाल हेल्थ को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला है।

मूल्यांकन की बात करें तो कंपनी के वित्तीय मानकों और क्षेत्र के मौजूदा गुणकों को देखते हुए बैंकर 13 अरब डॉलर का अनुमान लगा रहे हैं, जबकि प्रवर्तकों ने अभी तक सटीक मूल्यांकन पर कोई फैसला नहीं लिया है। सूत्र ने कहा, ‘यह 12-15 अरब डॉलर के बीच होगा, लेकिन इसका फैसला जारी होने की तारीख के करीब और बाजार की स्थितियों के आधार पर किया जाएगा। हम यह भी चाहते हैं कि खुदरा निवेशक भी कुछ कमाई करें।’

इस निर्गम में मुख्य रूप से नए शेयर जारी किए जाएंगे और एक छोटा हिस्सा मौजूदा निवेशकों द्वारा ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के रूप में जारी किया जाएगा। हालांकि, इन फैसलों को अभी औपचारिक रूप दिया जाना बाकी है। सूत्र ने कहा, ‘आय का उपयोग मुख्य रूप से अस्पताल की वृद्धि और विस्तार के लिए किया जाएगा और ओएफएस का एक छोटा हिस्सा होगा।’

सूत्रों के अनुसार, बेंगलूरु का यह अस्पताल समूह संभावित बिक्री के संबंध में कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, ऐक्सिस बैंक लिमिटेड और गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक., जेपी मॉर्गन चेस ऐंड कंपनी और जेफरीज ग्रुप एलएलसी के भारतीय प्रभागों सहित सलाहकारों के साथ सहयोग कर रहा है।
सिंगापुर के सरकारी स्वामित्व वाले निवेशक टेमासेक होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के मजबूत समर्थन से मणिपाल हॉस्पिटल्स अपनी नियोजित लिस्टिंग के बाद भारत में सबसे मूल्यवान स्वास्थ्य सेवा ऑपरेटर बनने के लिए तैयार है। यह प्रत्याशित पेशकश देश भर में स्वास्थ्य सेवा प्लेटफार्मों के लिए बढ़ते निवेशक उत्साह को दर्शाती है।

Advertisement
First Published - December 5, 2025 | 11:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement