facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mankind Pharma IPO: लिस्टिंग से साथ ही निवेशकों को हुआ बंपर फायदा, 20 फीसदी मुनाफे पर निवेशक

Advertisement
Last Updated- May 09, 2023 | 11:19 AM IST
Mankind Pharma pledges stake in Bharat Serums मैनकाइंड फार्मा ने भारत सीरम्स का हिस्सा गिरवी रखा

Mankind Pharma Share Today: फार्मा कंपनी ने शेयर बाजार में एंट्री के साथ ही निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा दिया है। लिस्टिंग के साथ ही निवेशकों को करीब 20% का मुनाफा हुआ है।

कंपनी का शेयर मंगलवार को BSE और NSE पर ये शेयर 20% प्रीमियम के साथ 1,300 रुपए प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 1,080 रुपए प्रति शेयर तय था।

इस आईपीओ के लिए 1026-1080 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था। इश्‍यू के जरिए 4 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयरों की बिक्री की है।

मैनकाइंड फार्मा के 4326 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 1026-1080 रुपये का प्राइस बैंड और 13 शेयरों का लॉट साइज फिक्स था। पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 25-27 अप्रैल के बीच खुला था।

कितना रहा सब्सक्रिप्शन
खुदरा निवेशकों का आरक्षित हिस्सा महज 0.92 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 3.80 गुना सब्सक्राइब हुआ। हालांकि QIB के आरक्षित हिस्से के 49.16 गुना सब्सक्रिप्शन के दम पर ओवरऑल यह इश्यू 15.32 गुना सब्सक्राइब हुआ।

आईपीओ के तहत कंपनी के प्रमोटर रमेश जुनेजा, राजीव जुनेजा और शीतल अरोड़ा 1 करोड़ से ज्यादा शेयरों की बिक्री की है और बाकी करीब तीन करोड़ शेयर केयर्नहिल सीआईपीईएफ, केयर्नहिल सीजीपीई, बेज और लिंक इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट की ओर से बेचे गए हैं।

Advertisement
First Published - May 9, 2023 | 10:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement