facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Manoj Vaibhav Gems IPO listing : शेयर बाजार पर सपाट लिस्ट हुआ आईपीओ

Advertisement

शेयर बीएसई और एनएसई दोनों पर 215 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में बीएसई पर यह निर्गम मूल्य से 3.20 प्रतिशत चढ़कर 221.90 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया।

Last Updated- October 03, 2023 | 12:47 PM IST
Quality Power IPO

आभूषण विक्रेता कंपनी मनोज वैभव जेम्स एन ज्वैलर्स (Manoj Vaibhav Gems & Jewellers) के शेयर निर्गम मूल्य 215 रुपये पर ही मंगलवार को बाजार में सूचीबद्ध हुए।

शेयर बीएसई और एनएसई दोनों पर 215 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में बीएसई पर यह निर्गम मूल्य से 3.20 प्रतिशत चढ़कर 221.90 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं एनएसई में 3.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 222 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़ें : Saakshi Medtech Listing : NSE SME पर शानदार शुरुआत, शेयर 146 रुपये प्रति शेयर पर हुए लिस्ट

शुरुआती कारोबार में कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,062.43 करोड़ रुपये रहा। मनोज वैभव जेम्स एन ज्वैलर्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह 2.25 गुना अभिदान मिला था।

आईपीओ के तहत 210 करोड़ रुपये तक के ताजा निर्गम और 28,00,000 इक्विटी शेयर की बिक्री की पेशकश की गई थी। इस पेशकश के लिए मूल्य दायरा 204-215 रुपये प्रति शेयर रखा गया था।

यह भी पढ़ें : JSW Infra IPO Listing: 20 फीसदी लिस्टिंग गेन, 25 फीसदी बढ़ा निवेशकों का पैसा

दक्षिण भारत में एक क्षेत्रीय आभूषण ब्रांड के रूप में कार्यरत मनोज वैभव जेम्स एंड ज्वैलर्स की आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में उपस्थिति है।

Advertisement
First Published - October 3, 2023 | 12:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement