facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Medi Assist Healthcare IPO opens: मेडी असिस्ट हेल्थकेयर का खुला IPO, अप्लाई करने से पहले जान लें जरूरी डिटेल्स

Advertisement

मेडी असिस्ट आईपीओ का मुख्य उद्देश्य ओएफएस को पूरा करना और शेयर बाजारों पर इक्विटी शेयरों को सूचीबद्ध करने के लाभों को प्राप्त करना है।

Last Updated- January 15, 2024 | 3:17 PM IST
Mamata Machinery IPO

Medi Assist Healthcare IPO Open: बीमा कंपनियों को थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेशन सर्विसेज देने वाली कंपनी मेडी असिस्ट हेल्थकेयर का IPO आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है।

कंपनी बीमा कंपनियों के लिए एक थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेशन (TPA) सर्विस प्रदान करती है और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के नेटवर्क के जरिये चिकित्सा बीमा और कैशलेस अस्पताल में भर्ती की पेशकश करती है।

यह थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेशन (टीपीए) सर्विस (बीमा कंपनियों के लिए) सेक्टर में सार्वजनिक होने वाली पहली एंटिटी होगी। अगर आप इस कंपनी के आईपीओ में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो ऐसा करने से पहले इस आईपीओ से जुड़ी जरूरी जानकारियां जान लें…

कब खुलेगा मेडी असिस्ट हेल्थकेयर का आईपीओ?

जनवरी का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ आज यानी 15 जनवरी को खुल गया है। यह सब्सक्रिप्शन के लिए 17 जनवरी तक खुलेगा। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए यह 12 जनवरी को खुल जाएगा।

क्या है प्राइस बैंड?

मेडी असिस्ट आईपीओ का प्राइस बैंड 397-418 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है।

ऑफर साइज

बेंगलुरु स्थित कंपनी 2,80,28,168 इक्विटी शेयरों के सार्वजनिक निर्गम के माध्यम से लोअर प्राइस बैंड पर 1,112.7 करोड़ रुपये और अपर प्राइस बैंड पर 1,171.6 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। यह पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) इश्यू है और इसमें कोई नया इश्यू घटक नहीं है।

कौन है प्रमोटर?

प्रमोटरों में, डॉ. विक्रम जीत सिंह छतवाल 25,39,092 इक्विटी शेयर, मेडिमैटर हेल्थ मैनेजमेंट 1,24,68,592 इक्विटी शेयर (विक्रम जीत सिंह छतवाल के साथ संयुक्त रूप से रखे गए 5,37,080 इक्विटी शेयर सहित) और बेसेमर हेल्थ कैपिटल एलएलसी 66 बेचेंगे। बेसेमर हेल्थ कैपिटल एलएलसी के ओएफएस में 66,06,084 इक्विटी शेयर हैं, जबकि निवेशक Investcorp Private Equity Fund I 62,75,706 शेयर बेचेगा।

इसके अलावा, विक्रम जीत सिंह छतवाल और बेसेमर हेल्थ कैपिटल एलएलसी अपनी पूरी व्यक्तिगत शेयरधारिता बेचकर कंपनी से बाहर निकल जाएंगे।

कंपनी का उद्देश्य?

मेडी असिस्ट आईपीओ का मुख्य उद्देश्य ओएफएस को पूरा करना और शेयर बाजारों पर इक्विटी शेयरों को सूचीबद्ध करने के लाभों को प्राप्त करना है। कंपनी को उम्मीद है कि इस कदम से उसकी उपस्थिति और ब्रांड को मजबूती मिलेगी।

क्या करती है कंपनी?

बेंगलुरु बेस्ड की Medi Assist एक हेल्थ-टेक और इंश्योरटेक कंपनी है। यह एम्पलॉयर्स, रिटेल मेंबर्स और पब्लिक हेल्थ स्कीम्स पर फोकस करती है। एक्सिस कैपिटल, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट, आईआईएफएल सिक्योरिटीज और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स मर्चेंट बैंकर हैं। बीएसई और एनएसई पर शेयरों की लिस्टिंग होगी।

मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज अपनी तीन पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियां-, Medi Assist TPA, Medvantage TPA और Raksha TPA के माध्यम से बीमा कंपनियों को टीपीए सेवाएं प्रदान करती है।

मेडी असिस्ट हेल्थकेयर के आईपीओ की अलॉटमेंट और लिस्टिंग डेट

मेडी असिस्ट हेल्थकेयर आईपीओ के लिए अलॉटमेंट को गुरुवार यानी 18 जनवरी, 2024 को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। मेडी असिस्ट हेल्थकेयर आईपीओ बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा। अस्थायी लिस्टिंग की डेट 22 जनवरी को तय की जाएगी।

Advertisement
First Published - January 15, 2024 | 3:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement