facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मीशो, ऐक्वस और विद्या वायर्स के आईपीओ में भारी सबस्क्रिप्शन, निवेशकों ने दिखाई जबरदस्त रुचि

Advertisement

शुक्रवार को सबस्क्रिप्शन के आखिरी दिन इन तीनों कंपनियों को कुल मिलाकर 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां मिलीं

Last Updated- December 05, 2025 | 10:01 PM IST
OnEMI Technology IPO
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

मीशो, ऐक्वस और विद्या वायर्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में निवेशकों की अच्छी खासी दिलचस्पी देखी गई है। शुक्रवार को सबस्क्रिप्शन के आखिरी दिन इन तीनों कंपनियों को कुल मिलाकर 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां मिलीं।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो के 5,421 करोड़ रुपये के आईपीओ को संस्थागत निवेशकों की भारी मांग के चलते 79 गुना आवेदन मिले। पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) श्रेणी को प्रस्तावित शेयरों के 120 गुना अधिक बोलियां मिलीं, जबकि धनाढ्य निवेशकों की (एचएनआई) श्रेणी में 38 गुना और खुदरा निवेशकों की ओर से 19 गुना आवेदन मिले। इस निर्गम से पहले मीशो ने एसबीआई म्युचुअल फंड, जीआईसी, फिडेलिटी, ब्लैकरॉक, ऐक्सिस म्युचुअल फंड, आदित्य बिड़ला म्युचुअल फंड जैसे बड़े निवेशकों और ड्रैगनी जैसे तकनीक-केंद्रित निवेशकों से 2,440 करोड़ रुपये जुटाए थे।

निर्गम का मूल्य 105 से 111 रुपये प्रति शेयर के बीच था, जिसमें 4,250 करोड़ रुपये के नए शेयर और 1,171 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल था। मूल्य सीमा के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन लगभग 50,000 करोड़ रुपये है।

वहीं, एरोस्पेस क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने वाली एक कलपुर्जा विनिर्माता ऐक्वस ने भी अच्छी मांग आकर्षित की। इसके 922 करोड़ रुपये के आईपीओ को 102 गुना आवेदन मिले, जिससे 52,000 करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां प्राप्त हुईं। क्यूआईबी श्रेणी को 121 गुना, एचएनआई श्रेणी को 81 गुना और खुदरा श्रेणी को 78 गुना आवेदन मिले। इस बीच, विद्या वायर्स के 300 करोड़ रुपये के निर्गम 27 गुना आवेदन मिले। क्यूआईबी श्रेणी को 5 गुना, जबकि एचएनआई और खुदरा खंडों को क्रमशः 52 गुना और 28 गुना आवेदन मिले। इस निर्गम का मूल्य 48 से 52 रुपये प्रति शेयर के बीच रखा गया था।

Advertisement
First Published - December 5, 2025 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement