facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Meesho ने गोपनीय मार्ग से किया 4,250 करोड़ रुपये के IPO का आवेदन

Advertisement

इस साल सूचीबद्ध होने की इच्छुक स्टार्टअप्स की दौड़ में यह भी शामिल हो गई है। बेंगलूरु की इस कंपनी का इरादा सितंबर या अक्टूबर में बाजार में उतरने का है।

Last Updated- July 03, 2025 | 10:33 PM IST
Meesho IPO

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो ने गोपनीय तरीके से बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास 4,250 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए आवेदन किया है। इस साल सूचीबद्ध होने की इच्छुक स्टार्टअप्स की दौड़ में यह भी शामिल हो गई है। बेंगलूरु की इस कंपनी का इरादा सितंबर या अक्टूबर में बाजार में उतरने का है।

हाल में मीशो भारत का तीसरा सबसे बड़ा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है और वह वित्त वर्ष 2025 के दौरान 6.2 अरब डॉलर के सकल व्यापारिक मूल्य रन रेट पर पहुंच गया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 में राजस्व में 33 फीसदी की वृद्धि दर्ज की। उसका राजस्व 7,615 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वर्ष उसे 1,569 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था जो कम होकर 53 करोड़ रुपये रह गया।

मीशो की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता ने फ्लिपकार्ट और एमेजॉन का दबदबा छिन्न-भिन्न कर दिया है। पिछले चार सालों में कंपनी ने अपनी बाजार हिस्सेदारी को बढ़ाकर 2024 तक 8.9 फीसदी कर लिया है। इसके उलट सीएलएसए की रिपोर्ट के अनुसार फ्लिपकार्ट की हिस्सेदारी 2020 की 33.7 फीसदी से घटकर 32.1 फीसदी रह गई जबकि इसी अवधि में एमेजॉन की हिस्सेदारी 30.5 फीसदी से घटकर 28.3 फीसदी रह गई।

आईपीओ फाइलिंग से मीशो भारत के सार्वजनिक बाजार में उतरने की दौड़ में कई अन्य स्टार्टअप से आगे आ गई है। फिनटेक फर्म पाइन लैब्स ने पिछले हफ्ते ही बाजार नियामक के पास विवरणिका मसौदा जमा कराया जबकि फर्नीचर रिटेलर वेकफिट और क्लाउड किचन ऑपरेटर क्योरफूड्स ने हाल में प्री-आईपीओ दस्तावेज जमा कराए हैं।

सूत्रों के अनुसार कंपनी को पिछले सप्ताह अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के लिए आगे बढ़ने और सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी विदित आत्रे को अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में नामित करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिली। डेटा प्लेटफॉर्म ट्रैक्सन के अनुसार मार्च 2024 तक मीशो की वैल्यू करीब 3.9 अरब डॉलर थी।

सीएलएसए की एक हालिया रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि कंपनी वित्त वर्ष 2031 तक 26 फीसदी सालाना चक्रवृद्धि की दर से बढ़ेगी क्योंकि मीशो का लाभ मौजूदा कंपनियों की कीमत पर आता है। मीशो ने कंपनी की आईपीओ योजनाओं पर टिप्पणी के अनुरोधों का जवाब नहीं दिया।

Advertisement
First Published - July 3, 2025 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement