facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Meesho IPO को पहले दिन मिले 2.4 गुना आवेदन, खुदरा निवेशकों का जोरदार रिस्पॉन्स

Advertisement

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) श्रेणी में 2.12 गुना, धनाढ्य व्यक्तियों की (एचएनआई) श्रेणी में 1.8 गुना आवेदन मिले

Last Updated- December 03, 2025 | 9:48 PM IST
Meesho IPO Listing today

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के पहले दिन बुधवार को 2.4 गुना आवेदन मिले। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) श्रेणी में 2.12 गुना, धनाढ्य व्यक्तियों की (एचएनआई) श्रेणी में 1.8 गुना आवेदन मिले जबकि खुदरा खंड में करीब 4 गुना बोली के साथ मजबूत मांग देखी गई।

मंगलवार को मीशो ने एंकर निवेशकों से 2,440 करोड़ रुपये जुटाए थे, जिनमें एसबीआई म्युचुअल फंड, जीआईसी, फिडेलिटी, ब्लैकरॉक, ऐक्सिस म्युचुअल फंड, आदित्य बिड़ला म्युचुअल फंड और ड्रैगनियर जैसे तकनीक-केंद्रित निवेशक शामिल थे।

कंपनी ने 5,421 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 105-111 रुपये प्रति शेयर का कीमत दायरा निर्धारित किया है, जिसमें 4,250 करोड़ रुपये का नया निर्गम और 1,171 करोड़ रुपये का बिक्री प्रस्ताव (ओएफएस) शामिल है।

कीमत दायरे के ऊपरी स्तर पर सॉफ्टबैंक और पीक 15 पार्टनर्स समर्थित इस कंपनी का मूल्यांकन लगभग 50,000 करोड़ रुपये बैठता है। वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में मीशो ने 5,578 करोड़ रुपये के राजस्व पर 700 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया।

ब्रोकरेज फर्म निर्मल बंग ने इस इश्यू को ‘सबस्क्राइब’ रेटिंग दी है। उन्होंने कहा, मीशो ने अपने शून्य-कमीशन, ऐसेट लाइट मॉडल के साथ टियर-2 और टियर-3 ई-कॉमर्स में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है, जो गैर-मेट्रो बाजारों में विक्रेताओं, उपभोक्ताओं, कंटेंट क्रिएटर्स और लॉजिस्टिक्स कंपनियों को फायदा पहुंचाने वाले किफायती उत्पादों के एक इकोसिस्टम का समर्थन करता है। कीमत दायरे के ऊपरी स्तर पर इस शेयर का मूल्य वित्त वर्ष 2025 के मूल्य/बिक्री के 5.7 गुना पर है, जो उचित लगता है।

Advertisement
First Published - December 3, 2025 | 9:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement