facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Megatherm Induction IPO: 25 जनवरी को खुलेगा IPO, प्राइस बैंड हुआ तय, जानें सभी डिटेल्स

Advertisement

मेगाथर्म इंडक्शन आईपीओ के लॉट साइज में 1,200 शेयर हैं। निवेशक मिनिमम ,200 शेयरों के लिए और उसके गुणकों में बोली लगा सकते हैं।

Last Updated- January 20, 2024 | 1:49 PM IST
Vikram Solar IPO

Megatherm Induction IPO Details: मशीनरी बनाने वाली कंपनी मेगाथर्म इंडक्शन का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) 25 जनवरी को खुलेगा। कंपनी ने अपने आईपीओ इसके लिए प्राइस बैंड 100-108 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

मेगाथर्म इंडक्शन का आईपीओ 30 जनवरी को बंद होगा। कंपनी ने बयान में कहा कि आईपीओ में पूरी तरह 49.92 लाख नए शेयरों की बिक्री की जाएगी।

कंपनी ने बताया कि अपर प्राइस बैंड से कंपनी का लक्ष्य लगभग 53.91 करोड़ रुपये जुटाने का है। मेगाथर्म इंडक्शन मेगाथर्म इलेक्ट्रॉनिक्स की अनुषंगी कंपनी है।

कब खुलेगा आईपीओ ?

मेगाथर्म इंडक्शन का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए गुरुवार, 25 जनवरी को खुलेगा और मंगलवार, 30 जनवरी को बंद होगा।

आईपीओ का कितना है लॉट साइज ?

मेगाथर्म इंडक्शन आईपीओ के लॉट साइज में 1,200 शेयर हैं। निवेशक मिनिमम ,200 शेयरों के लिए और उसके गुणकों में बोली लगा सकते हैं।

आईपीओ से मिलने वाले फंड का क्या करेगी कंपनी ?

कंपनी आईपीओ के जरिये मिलने वाली राशि का इस्तेमाल फ़ैक्टरी शेड के निर्माण और अतिरिक्त फैक्ट्री और मशीनरी की स्थापना समेत वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी।

कब अलॉट होंगे शेयर ?

मेगथर्म इंडक्शन के आईपीओ के शेयर बुधवार, 31 जनवरी 2024 को अलॉट हो सकते हैं।

कब होंगे लिस्ट ?

बता दें कि कंपनी के शेयर शुक्रवार यानी 2 फरवरी 2024 को लिस्ट हो सकते हैं।

मेगाथर्म इंडक्शन लिमिटेड के बारे में

मेगथर्म इंडक्शन लिमिटेड इलेक्ट्रिकल इंडक्शन का उपयोग करके इंडक्शन हीटिंग और मेल्टिंग उत्पाद बनाती है, जैसे इंडक्शन मेल्टिंग फर्नेस और इंडक्शन हीटिंग उपकरण। मेगाथर्म इंडक्शन मेगाथर्म इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड की सहायक कंपनी है।

कंपनी स्टीलवर्क के लिए अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम उपकरण और मशीनरी भी बनाती है, जैसे ट्रांसफार्मर, लैडल रिफाइनिंग भट्टियां, निरंतर कास्टिंग मशीनें, धूआं निष्कर्षण प्रणाली इत्यादि, साथ ही मिश्र धातु और विशेष इस्पात उद्योग के लिए इलेक्ट्रिक आर्क भट्टियां भी बनाती है।

Advertisement
First Published - January 20, 2024 | 1:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement