facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Midwest IPO GMP: अप्लाई करने का आखिरी मौका, ग्रे मार्केट में दिख रहा उत्साह; ₹2000 हो सकती है कमाई?

Advertisement

Midwest IPO GMP: मिडवेस्ट आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में अच्छा-खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अनलिस्टेड मार्केट में मिडवेस्ट आईपीओ के शेयर 1210 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।

Last Updated- October 17, 2025 | 10:28 AM IST
IPO

Midwest IPO GMP: माइनिंग सेक्टर की कंपनी मिडवेस्ट आईपीओ को अप्लाई करने का शुक्रवार को आखिरी दिन है। पब्लिक इश्यू को अभी तक 12 गुना से ज्यादा अप्लाई किया जा चुका है। कंपनी ने अपने इश्यू के लिए प्राइस बैंड 1014 से 1065 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी का लक्ष्य अपने आईपीओ के जरिए 451 करोड़ रुपये जुटाने का है। यह मेनबोर्ड इश्यू दो हिस्सों में बंटा हुआ है। इसमें 250 करोड़ रुपये के 23 लाख नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। साथ ही 201 करोड़ रुपये के 19 लाख इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचे जाएंगे।

Midwest IPO GMP

मिडवेस्ट आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में अच्छा-खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अनलिस्टेड मार्केट में मिडवेस्ट आईपीओ के शेयर शुक्रवार (17 अक्टूबर) को 1210 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। यह इश्यू के अपर प्राइस बैंड 1065 रुपये से 145 रुपये या 13 फीसदी ज्यादा है। लिस्टिंग के दिन अगर यही रुझान रहते है तो निवेशकों को हर लॉट पर 2030 रुपये का मुनाफा हो सकता है।

यह भी पढ़ें: अक्टूबर में 7 IPO ने निवेश बैंकरों को दिए ₹600 करोड़, LG और टाटा कैपिटल से सबसे अ​धिक कमाई

Midwest IPO Details

मिडवेस्ट आईपीओ की डिटेल्स की बात करें तो इश्यू का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए रिजर्व रखा है। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) के लिए 15 फीसदी और रिटेल निवेशकों के लिए 35 फीसदी रिजर्व रखा गया है।

आईपीओ के लिए तीन दिन की सब्सक्रिप्शन विंडो शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 को बंद होगी। शेयरों का अलॉटमेंट 20 अक्टूबर (सोमवार) को होने की उम्मीद है। 23 अक्टूबर (गुरुवार) को अपने डिमैट अकाउंट में शेयर जमा किये जाएंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 24 अक्टूबर (शुक्रवार) को एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) पर की जा सकती है। लॉट साइज 14 शेयरों का है। यानी एक खुदरा निवेशक को कम से कम 14,910 रुपये का निवेश करना होगा। केफिन टेक्नोलॉजीज इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। जबकि डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स, इंटेंसिव फिस्कल सर्विसेज मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं।

मिडवेस्ट नेचुरल पत्थरों की खोज, माइनिंग, प्रोसेसिंग, मार्केटिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और एक्सपोर्ट के क्षेत्र में काम करती है। यह भारत की सबसे बड़ी ब्लैक गैलेक्सी ग्रेनाइट प्रोडक्शन और निर्यातक है। कंपनी के पास देश के चार राज्यों तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में फैले कुल 20 सक्रिय खदानें हैं। इनमें 16 ग्रेनाइट, 3 क्वार्ट्ज और 1 मार्बल खदान शामिल है।

यह भी पढ़ें: IPO Listing: रूबिकॉन रिसर्च ने निवेशकों की कराई चांदी, 28% प्रीमियम पर शेयर लिस्ट; कैनरा रोबेको ने दिया 5% लिस्टिंग गेन

Midwest IPO: दांव लगाएं या नहीं?

Arihant Capital

मिडवेस्ट आईपीओ पर निवेशकों की अलग-अलग राय है। अरिहंत कैपिटल निवेशकों को मिडवेस्ट आईपीओ (Midwest IPO) से दूर रहने (Avoid) की सलाह दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि यह इश्यू अपने कम्पटीशन की कंपनियों की तुलना में काफी ज्यादा वैल्यूएशन पर पेश किया गया है।

ब्रोकरेज के अनुसार, मिडवेस्ट का ब्लैक गैलेक्सी ग्रेनाइट सेगमेंट में दबदबा है और कंपनी को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में अपनी मजबूत माइनिंग उपस्थिति के चलते अच्छी प्राइसिंग पावर प्राप्त है। इसके अलावा, कंपनी ने 25 नई माइनिंग साइट्स की पहचान की है। इससे लंबी अवधि की ग्रोथ संभव है।

SBI Securities

एसबीआई सिक्योरिटीज ने मिडवेस्ट आईपीओ पर ‘Neutral’ रेटिंग दी है। एनालिस्ट्स के अनुसार, 1,065 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर यह आईपीओ वित्त वर्ष 2024-25 के आधार पर 35.8x P/E और 22.4x EV/EBITDA के मल्टीपल पर वैल्यू किया गया है। ब्रोकरेज के मुताबिक, यह इश्यू अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में महंगा (premium valuation) है। इसलिए वे कंपनी की लिस्टिंग के बाद के प्रदर्शन पर नजर रखना चाहते हैं।

Advertisement
First Published - October 17, 2025 | 9:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement