facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Motisons Jewellers IPO listing: आईपीओ के लिस्ट होते ही मालामाल हुए निवेशक, पहले ही दिन 98% का हुआ फायदा

Advertisement

एनएसई पर शेयर 98.18 प्रतिशत के उछाल के साथ 109 रुपये पर सूचीबद्ध हुए।

Last Updated- December 26, 2023 | 12:36 PM IST
IPO
Representative Image

Motisons Jewellers IPO listing: मोतीसंस ज्वेलर्स के शेयर अपने निर्गम मूल्य 55 रुपये से 98 प्रतिशत से अधिक चढ़कर मंगलवार को बाजार में सूचीबद्ध हुए। बीएसई पर शेयर ने निर्गम मूल्य से 88.90 प्रतिशत चढ़कर 103.90 रुपये पर शुरुआत की।

बाद में यह 98.34 प्रतिशत बढ़कर 109.09 रुपये पर पहुंच गए। एनएसई पर शेयर 98.18 प्रतिशत के उछाल के साथ 109 रुपये पर सूचीबद्ध हुए।

कंपनी का शुरुआती कारोबार में बाजार मूल्यांकन 994.30 करोड़ रुपये रहा। मोतीसंस ज्वेलर्स के 151 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के तीसरे और अंतिम दिन गत बुधवार को 159.61 गुना अभिदान मिला था।

यह भी पढ़ें : Suraj Estate Developers IPO Listing: निवेशकों को लगा जोर का झटका! गिरावट के साथ लिस्ट हुए शेयर

निर्गम के लिए 52-55 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया था। निर्गम के तहत 2,74,71,000 करोड़ इक्विटी शेयर को जारी किए गए थे। इसमें कोई भी बिक्री पेशकश (ओएफएस) नहीं थी।

Advertisement
First Published - December 26, 2023 | 12:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement