facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mukka Proteins के आईपीओ को मिली SEBI की मंजूरी

Advertisement

आईपीओ दस्तावेजों (डीआरएचपी) के अनुसार, मछली का भोजन, मछली का तेल और मछली का घुलनशील पेस्ट बनाने वाली कंपनी आईपीओ के तहत आठ करोड़ तक नए शेयर जारी करेगी।

Last Updated- November 07, 2023 | 1:34 PM IST
Sri Lotus Developers IPO
Representative Image

मुक्का प्रोटीन्स को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिल गई है।

आईपीओ दस्तावेजों (डीआरएचपी) के अनुसार, मछली का भोजन, मछली का तेल और मछली का घुलनशील पेस्ट बनाने वाली कंपनी आईपीओ के तहत आठ करोड़ तक नए शेयर जारी करेगी।

यह भी पढ़ें : Honasa Consumer IPO listing : Mamaearth की पेरेंट कंपनी की मार्केट में फ्लैट एंट्री, इंवेस्टर्स को नहीं मिला लिस्टिंग गेन

कंपनी ने इस साल जून में आईपीओ के लिए नए सिरे से दस्तावेज जमा कराए थे। उसके आईपीओ के लिए सेबी का निष्कर्ष 30 अक्टूबर को मिला है। सेबी की भाषा में किसी भी कंपनी को आईपीओ लाने के लिए नियामक का ‘निष्कर्ष’ जरूरी होता है। दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी आईपीओ से प्राप्त 120 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। इसके अलावा वह अपनी सहायक कंपनी एंटो प्रोटीन्स में 10 करोड़ रुपये तक का निवेश करेगी।

इसके अलावा इसका एक हिस्सा वह सामान्य कंपनी कामकाज पर खर्च करेगी। बाजार सूत्रों के अनुसार, आईपीओ का आकार 175 करोड़ रुपये से 200 करोड़ रुपये के बीच होगा।

Advertisement
First Published - November 7, 2023 | 1:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement