facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Muthoot Microfin IPO: निवेश का मौका! इस तारीख को खुलेगा 960 करोड़ रुपये का आईपीओ, इन्वेस्टमेंट से पहले जानें ये बातें

Advertisement

Muthoot Microfin के आईपीओ का प्राइस बैंड 277-291 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

Last Updated- December 13, 2023 | 3:59 PM IST
Muthoot Microfin IPO
Representative Image

Muthoot Microfin IPO: मुथूट फाइक्रोफिन (Muthoot Microfin) अपना आईपीओ अगले हफ्ते लॉन्च करने जा वाली है। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड तय कर लिया है।

अगर आप इस आईपीओ में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो पढ़ें इससे जुड़ी जरूरी जानकारियां…

क्या है प्राइस बैंड?
Muthoot Microfin के आईपीओ का प्राइस बैंड 277-291 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

कब खुलेगा आईपीओ?
मुथूट फाइक्रोफिन आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए सोमवार, 18 दिसंबर को खुलेगा और यह बुधवार, 20 दिसंबर को बंद हो जाएगा। वहीं, एंकर निवेशक 15 दिसंबर तक इसमें बोली लगा सकेंगे।

कितने रुपये जुटाने की है योजना?
Muthoot Microfin आईपीओ के जरिए 960 करोड़ रुपये जुटाएगी। मुथूट माइक्रोफिन 760 करोड़ रुपये फ्रेश इश्यू यानि नए शेयर्स जारी करेगी। साथ ही मौजूदा शेयरधारकों की ओर से 200 करोड़ रुपये का OFS (offer-for-sale) रहेगा। इन शेयरधारकों में इनवेस्टर Greater Pacific Capital WIV भी शामिल है, जो 50 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगी। बाकी के 150 करोड़ रुपये के शेयर प्रमोटर थॉमस जॉन मुथूट, थॉमस मुथूट, थॉमस जॉर्ज मुथूट, प्रीति जॉन मुथूट, रेमी थॉमस और नीना जॉर्ज की ओर से बेचे जाएंगे।

यह भी पढ़ें : Doms Industries IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला 1,200 करोड़ रुपये का आईपीओ, निवेश करने का सुनहरा मौका, जानें पूरी डिटेल्स

कब होगी आईपीओ की लिस्टिंग?
कंपनी 21 दिसंबर तक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट कर सकती है। वहीं, 22 दिसंबर तक पात्र निवेशकों के डीमैट अकाउंट में इक्विटी शेयर रिफंड कर दिए जाएंगे।

आईपीओ शेड्यूल के मुताबिक, BSE और NSE पर कंपनी 26 दिसंबर को अपने इक्विटी शेयर की लिस्टिंग करेगी। बता दें कि 25 दिसंबर को क्रिसमस के कारण बाजार और बैंक बंद रहेंगे।

किसके लिए कितने फीसदी रिजर्व रहेंगे शेयर?
मुथूट माइक्रोफिन ने योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए अधिकतम 50% शेयर, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए कम से कम 15% और खुदरा निवेशकों के लिए अधिकतम 35% शेयर रिजर्व किए हैं।

इस बीच, एम्पलॉय के लिए 10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर आरक्षित किए हैं, जिन्हें फाइनल इश्यू प्राइस से 14 रुपये प्रति शेयर के डिस्काउंट पर शेयर ऑफर किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Suraj Estate Developers IPO: कुछ ही दिनों में आ रहा है 400 करोड़ रुपये का आईपीओ, निवेश करना है तो जानें डिटेल्स

जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल?
आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी मुख्य रूप से भविष्य की कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने कैपिटल बेस को बढ़ाने के लिए करेगी।

Advertisement
First Published - December 13, 2023 | 3:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement