facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nephrocare Health IPO की बाजार में पॉजिटिव एंट्री, 7% प्रीमियम के साथ ₹491 पर लिस्ट शेयर

Advertisement

Nephrocare Health IPO: नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज के शेयर बीएसई पर 1452 रुपये पर लिस्ट हुए। यह इश्यू प्राइस के अपर एन्ड 460 रुपये से 31.70 रुपये या 6.89 फीसदी ज्यादा है।

Last Updated- December 17, 2025 | 10:48 AM IST
Shadowfax Technologies IPO

Nephrocare Health IPO Listing: नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज के शेयर के शेयर बुधवार (17 दिसंबर) को बाजार में कमजोर रुख के बावजूद प्रीमियम पर लिस्ट हो गए। निवेशकों से जोरदार अच्छा मिलने और 14 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब होने के बाद इश्यू अप्लाई करने के लिए 12 दिसंबर को बंद हो गया था।

नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज के शेयर बीएसई पर 491.70 रुपये पर लिस्ट हुए। यह इश्यू प्राइस के अपर एन्ड 460 रुपये से 31.70 रुपये या 6.89 फीसदी ज्यादा है। वहीं, एनएसई पर कंपनी के शेयर 490 रुपये पर लिस्ट हुए। यह इश्यू प्राइस के मुकाबले 30 रुपये से 6.52 फीसदी ज्यादा है। लिस्टिंग के बाद शेयर लिस्टिंग प्राइस से लगभग 1 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा था।

ग्रे मार्केट अनुमान से कम रही लिस्टिंग

हालांकि, शेयर की लिस्टिंग ग्रे मार्केट की उम्मीदों से थोड़ी कम रही। लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट गतिविधियों पर नजर रखने वाले सूत्रों के मुताबिक, शेयर करीब 498 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जो इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹38 यानी 8.26 प्रतिशत के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) का संकेत दे रहा था।

Nephrocare Health IPO Details

नेफ्रोकेयर हेल्थ आईपीओ का साइज 871.39 करोड़ रुपये था। इसमें 77 लाख नए शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल था। इससे 353.75 करोड़ रुपये जुटाए गए। इसके अलावा 1.13 करोड़ शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) भी था। इसका साइज 517.64 करोड़ रुपये रहा। शेयरों के लिए प्राइस बैंड 438 से 460 रुपये तय किया गया था और लॉट साइज 32 शेयर का रखा गया था।

यह पब्लिक इश्यू 10 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और इसे निवेशकों से ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को कुल मिलाकर 14.08 गुना सब्सक्राइब किया गया। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) श्रेणी 26.82 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) श्रेणी 24.77 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 2.36 गुना सब्सक्राइब हुआ। कुल मिलाकर, 1.327 करोड़ शेयरों के मुकाबले 18.692 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

Advertisement
First Published - December 17, 2025 | 10:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement