facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

New IPO alert: पैसे रखें तैयार, कल खुलेगा स्टील वायर बनाने वाली कंपनी का आईपीओ, जानें सभी डिटेल्स

Advertisement

Bansal Wire Industries का यह आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसमें किसी तरह की बिक्री पेशकश (OFS) शामिल नहीं है।

Last Updated- July 02, 2024 | 6:54 AM IST
H.M. Electro Mech IPO
Representative Image

New IPO Alert: स्टील वायर बनाने वाली कंपनी बंसल वायर इंडस्ट्रीज (Bansal Wire Industries) का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) 3 जुलाई से 5 जुलाई तक खुला रहेगा। कंपनी ने अपने 745 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 243-256 रुपये प्रति शेयर तय किया है। एंकर निवेशकों के लिए बोली प्रक्रिया 2 जुलाई को शुरू होगी।

पूरी तरह फ्रेश इश्यू

बंसल वायर इंडस्ट्रीज का यह आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसमें किसी तरह की बिक्री पेशकश (OFS) शामिल नहीं है।

कहां होगा पैसों का इस्तेमाल?

कंपनी इस आईपीओ से प्राप्त राशि का उपयोग कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

यह भी पढ़ें: फर्स्टक्राई और यूनिकॉमर्स के आईपीओ को सेबी की मंजूरी

लॉट साइज और शेयर रिजर्वेशन

Bansal Wire IPO का लॉट साइज 58 शेयर्स का है. निवेशकों न्यूनतम 58 शेयर और इसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं. बंसल वायर इंडस्ट्रीज आईपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए पब्लिक इश्यू में 50% से ज्यादा शेयर रिजर्व नहीं किए गए हैं। नॉन-इंस्टीट्यूशन इन्वेस्टर्स (NII) के लिए 15% से कम नहीं और रिटेल निवेशकों के लिए 35% से कम शेयर रिजर्व नहीं किए गए हैं।

GMP से संकेत-

बंसल वायर आईपीओ का प्राइस बैंड ₹256 प्रति शेयर है। 1 जुलाई के GMP से, बंसल वायर आईपीओ की अनुमानित लिस्टिंग कीमत ₹321 है (कैप प्राइस + आज का GMP) प्रति शेयर अनुमानित लाभ/हानि का प्रतिशत 25.39% है।

यह भी पढ़ें: Niva Bupa हेल्थ इंश्योरेंस लाएगी 3,000 करोड़ रुपये का आईपीओ

जानें कंपनी के बारे में-

बंसल वायर इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक प्रमुख स्टील वायर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो 3,000 से अधिक स्टॉक कीपिंग यूनिट (SKU) की पेशकश करती है। कंपनी के मुख्य उत्पादों में उच्च कार्बन स्टील वायर, माइल्ड स्टील वायर (कम कार्बन स्टील वायर) और स्टेनलेस स्टील वायर शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी और उसकी सहायक कंपनियों में 500 से अधिक SKU साझा किए जाते हैं। बंसल वायर इंडस्ट्रीज और उसकी सब्सिडियरी कंपनी बंसल स्टील एंड पावर लिमिटेड मिलकर 2000 और 1500 SKU प्रदान करती हैं।

 

Advertisement
First Published - July 2, 2024 | 6:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement