facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

New IPO Listing : Mamaearth की पेरेंट कंपनी इस महीने ला सकती है 1700 करोड़ का आईपीओ

Advertisement

होनासा कंज्यूमर के आईपीओ की जोरदार मांग है और 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक खुला रहेगा।

Last Updated- October 23, 2023 | 10:06 AM IST
Gaudium IVF IPO

Mamaearth, द डर्मा कंपनी और बीब्लंट जैसे ब्रांडों की पेरेंट कंपनी Honasa Consumer Private Limited 31 अक्टूबर को अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। ब्यूटी, बेबीकेयर और स्किनकेयर सेगमेंट में मौजूद तेजी से बढ़ती D2C (डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर) फर्म 2022 की पहली यूनिकॉर्न थी।

Honasa Consumer को शेयर बाजारों में लिस्टिंग के लिए बाजार नियामक (SEBI) से इल साल अगस्त में मंजूरी मिली थी। कंपनी ने आईपीओ के लिए ड्रॉफ्ट पेपर दिसंबर में फाइल किए थे।

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, होनासा कंज्यूमर के आईपीओ की जोरदार मांग है और 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक खुला रहेगा। एंकर निवेशकों के लिए यह 30 अक्टूबर को खुलेगा। प्री-आईपीओ राउंड को लेकर अभी कोई योजना नहीं है।

यह भी पढ़ें : बाजार हलचल: निवेशकों को रास नहीं आया कंपनी के नाम में बदलाव

1,700 करोड़ जुटाने की योजना

होनासा कंज्यूमर अपने आईपीओ में नए शेयरों के इश्यू और ऑफर फॉर सेल के जरिए 1,700 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी का लक्ष्य लगभग 10,500 करोड़ रुपये की वैल्यूएशन का है।

कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेएम फाइनेंशियल, सिटी और जेपी मॉर्गन आईपीओ पर काम करने वाले निवेश बैंक हैं और सिरिल अमरचंद मंगलदास, इंडसलॉ और खेतान एंड कंपनी कानूनी सलाहकार हैं।

यह भी पढ़ें : IPO फीस में उछाल: छोटे इश्यू के लिए बैंकरों ने वसूली ज्यादा फीस

2016 में बनी कंपनी

Honasa Consumer की स्थापना 2016 में वरुण और ग़ज़ल अलघ (‘शार्क टैंक’ प्रसिद्धि) की पति-पत्नी जोड़ी द्वारा की गई थी। जनवरी 2022 में टॉप कैपिटलिस्ट फर्म सिकोइया कैपिटल के नेतृत्व में 1.2 बिलियन डॉलर के मूल्यांकन पर 52 मिलियन डॉलर जुटाए जाने पर फर्म को यूनिकॉर्न का दर्जा प्राप्त हुआ।

Advertisement
First Published - October 23, 2023 | 10:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement