facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Northern Arc Capital IPO: 16 ​सितंबर को खुलेगा आईपीओ, प्राइस बैंड ₹249-263 प्रति शेयर

Advertisement

नॉर्दर्न आर्क कैपिटल इस पब्लिक इश्यू से अर्जित राशि का इस्तेमाल कंपनी की पूंजीगत जरूरतों (capital needs) के लिए करेगी।

Last Updated- September 11, 2024 | 4:58 PM IST
IPO

Northern Arc Capital IPO: गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी नॉर्दर्न आर्क कैपिटल का 777 करोड़ रुपये का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) दांव लगाने के लिए 16 सितंबर को खुलेगा।

कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उसने इश्यू के लिए 249-263 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह आईपीओ 19 सितंबर को बंद होगा।

इश्यू खुलने के पहले प्रमुख (एंकर) निवेशक 13 सितंबर को बोली लगा सकेंगे। आईपीओ के तहत 500 करोड़ रुपये मूल्य के ताजा इक्विटी शेयरों के साथ निवेशकों की तरफ से 277 करोड़ रुपये तक के 1,05,32,320 शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की जाएगी। इससे कंपनी के आईपीओ का आकार 777 करोड़ रुपये का हो जाएगा।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल?

नॉर्दर्न आर्क कैपिटल इस पब्लिक इश्यू से अर्जित राशि का इस्तेमाल कंपनी की पूंजीगत जरूरतों (capital needs) के लिए करेगी। नॉर्दर्न आर्क एक गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (NBFC) है और एक दशक से अधिक समय से वित्तीय समावेशन क्षेत्र में सक्रिय है।

Advertisement
First Published - September 11, 2024 | 4:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement