facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nova Agritech IPO Listing: नोवा एग्रीटेक के शेयर की बाजार में शानदार एंट्री! NSE पर 34% प्रीमियम के साथ 55 रुपये पर लिस्ट

Advertisement

BSE के आंकड़ों के अनुसार, तीसरे और अंतिम दिन नोवा एग्रीटेक के आईपीओ को निवेशकों से तगड़ा रेस्पांस मिला था और इश्यू को 109.37 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

Last Updated- January 31, 2024 | 10:46 AM IST
Mamata Machinery IPO

Nova Agritech IPO listing: नोवा एग्रीटेक के शेयर की शेयर बाजार में शानदार शुरुआत हुई है। NSE पर नोवा एग्रीटेक का शेयर 55 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ, जो आईपीओ प्राइस बैंड 41 रुपये की तुलना में 34.1 प्रतिशत ज्यादा है।

इसके अलावा BSE पर नोवा एग्रीटेक का शेयर 56 रुपये प्रति शेयर पर प्राइस लिस्ट हुआ, जो कि अपने इश्यू प्राइस के मुकाबले 36.6 प्रतिशत ज्यादा है।

एक्सपर्ट्स का क्या था अनुमान ?

एक्सपर्ट्स ने नोवा एग्रीटेक के शेयरों के 14 से 20 रुपये प्रति शेयर के प्रीमियम पर लिस्ट होने के अनुमान लगाया था। वहीं, कुछ विशेषज्ञों ने शेयर के 41 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस से लगभग 60 प्रतिशत के प्रीमियम पर लिस्ट होने का भी अनुमान लगाया था।

कितना हुआ था सब्सक्राइब ?

BSE के आंकड़ों के अनुसार, तीसरे और अंतिम दिन नोवा एग्रीटेक के आईपीओ को निवेशकों से तगड़ा रेस्पांस मिला था और इश्यू को 109.37 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल ?

आईपीओ के जरिये मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कंपनी एक नया फॉर्मूलेशन प्लांट स्थापित करने के लिए अपनी सहायक कंपनी नोवा एग्री साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड में निवेश को लेकर करेगी।

साथ ही मौजूदा फॉर्मूलेशन प्लांट के विस्तार के लिए कंपनी में पूंजीगत व्यय भी डालेगी। इसके अलावा सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी फंड का इस्तेमाल किया जाएगा।

नोवा एग्रीटेक लिमिटेड के बारे में

मई 2007 में हैदराबाद में स्थापित नोवा एग्रीटेक लिमिटेड ऐसे उत्पाद बनाती है जो किसानों को बेहतर फसल उगाने में मदद करते हैं। मुख्य फोकस तीन चीजों पर है: मिट्टी की हेल्थ, पौधों की देखभाल और फसल सुरक्षा।

कंपनी टेक्नोलॉजी का उपयोग कर उत्पाद बनाती हैं। साथ ही कंपनी किसानों की जरूरतों के बारे में जानकारी हासिल करने और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने वाले अनुकूलित समाधान विकसित करने के लिए उनके साथ सहयोग करती है।

Advertisement
First Published - January 31, 2024 | 10:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement