facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Novelis IPO: Hindalco Industries ने अमेरिका में नोवेलिस का आईपीओ टाला, पिछले सप्ताह शुरू किया था रोडशो

Advertisement

 Novelis IPO: पिछले सप्ताह किए गए सार्वजनिक खुलासे के अनुसार नोवेलिस 18 से 21 डॉलर प्रति शेयर पर सूचीबद्ध होनी थी और इस पेशकश के तहत 4.5 करोड़ शेयर जारी किए जाने थे।

Last Updated- June 05, 2024 | 9:42 PM IST
Novelis IPO: Hindalco Industries postpones IPO

Novelis IPO: हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की अमेरिकी सहायक इकाई नोवेलिस ने बाजार हालात को ध्यान में रखते हुए अपना आईपीओ टाल दिया है। पिछले सप्ताह उसने इस आईपीओ के लिए रोडशो शुरू किया था। बुधवार को निर्गम को टाले जाने की घोषणा की गई। नोवेलिस ने कहा कि आईपीओ कब लाया जाए, वह इसका आकलन जारी रखेगी।

इश्यू से मिलने वाली 94.5 करोड़ डॉलर तक की रकम उसकी पैतृक कंपनी हिंडाल्को को मिलनी थी। साथ ही ग्रीन-शू ऑप्शन के संपूर्ण इस्तेमाल से मूल्य बैंड के ऊपरी दायरे पर यह रकम 1.08 अरब डॉलर तक पहुंच जाती।

घटनाक्रम से अवगत लोगों ने आईपीओ टालने की घोषणा का कारण नोवेलिस के शेयरों की निर्गम कीमत से पैदा कमजोर मांग को बताया। बुधवार को इस बारे में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं मिला है।

पिछले सप्ताह किए गए सार्वजनिक खुलासे के अनुसार नोवेलिस 18 से 21 डॉलर प्रति शेयर पर सूचीबद्ध होनी थी और इस पेशकश के तहत 4.5 करोड़ शेयर जारी किए जाने थे। अब ये योजनाएं टाल दी गई हैं। पिछली बताई कीमत पर नोवेलिस का मूल्यांकन 12.6 अरब डॉलर बैठता है।

हिंडाल्को ने वर्ष 2007 में नोवेलिस का अ​​धिग्रहण किया था और उस समय कंपनी का मूल्यांकन 6 अरब डॉलर था। 4.35 अरब डॉलर के शुद्ध कर्ज के आधार पर कंपनी का उद्यम मूल्यांकन 15.2 अरब डॉलर से 17 अरब डॉलर के दायरे में रहने का अनुमान है।

अगर नोवेलिस आईपीओ पर आगे बढ़ती तो इससे मिलने वाली सारी रकम का फायदा हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को ही होता। हालांकि, हिंडाल्को ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि वह करीब 1 अरब डॉलर की इस रकम का क्या करेगी।

मार्च तक, 22,965 करोड़ रुपये के ट्रेजरी बकाया के साथ हिंडाल्को का शुद्ध कर्ज समेकित स्तर पर 31,536 करोड़ रुपये था। भारत में हिंडाल्को चालू वित्त वर्ष में पूंजीगत व्यय के रूप में 6,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है।

शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 का पूंजीगत व्यय का वित्त पोषण पूरी तरह से आंतरिक स्रोतों के जरिये किया जाएगा। अमेरिका के बे मिनेट में नोवेलिस नई रोलिंग और रीसाइक्लिंग इकाई पर 4.1 अरब डॉलर का पूंजीगत खर्च कर रही है।

बुधवार के कारोबार में हिंडाल्को ​इंडस्ट्रीज का शेयर 694.80 रुपये पर बंद हुआ जो एक दिन पहले के बंद भाव की तुलना में 7.41 प्रतिशत अ​धिक है।

Advertisement
First Published - June 5, 2024 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement