facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Upcoming IPO: NSDL समेत 14 नए आईपीओ अगले हफ्ते होंगे लॉन्च, 11 इश्यू की शेयर बाजार में एंट्री

Advertisement

Upcoming IPO: । इस हफ्ते कुल 14 कंपनियां अपने IPO लेकर आ रही हैं, जिनमें से 5 मेनबोर्ड के हैं और बाकी SME सेगमेंट के। वहीं, 11 कंपनियों के शेयर बाजार में लिस्ट भी होंगे।

Last Updated- July 26, 2025 | 5:48 PM IST
GSP Crop Science Share Price
Representative Image

Upcoming IPO: 28 जुलाई से शुरू हो रहा हफ्ता शेयर बाजार में IPO के नजरिए से काफी एक्टिव रहने वाला है। इस हफ्ते कुल 14 कंपनियां अपने IPO लेकर आ रही हैं, जिनमें से 5 मेनबोर्ड के हैं और बाकी SME सेगमेंट के। वहीं, 11 कंपनियों के शेयर बाजार में लिस्ट भी होंगे।

Also Read: IPO Alert: 30 जुलाई से खुलने वाला है 792 करोड़ रुपये का आईपीओ; शाहरुख, अमिताभ समेत कई फिल्मी सितारों ने किया निवेश

कौन-कौन से IPO आ रहे हैं?

1. उमिया मोबाइल IPO
यह ₹24.88 करोड़ का इश्यू है। यह 28 जुलाई को खुलेगा और 30 जुलाई को बंद होगा। शेयर की कीमत ₹66 तय की गई है और 2000 शेयरों का लॉट होगा। लिस्टिंग 4 अगस्त को BSE SME पर होगी।

2. रेपोनो IPO

₹26.68 करोड़ का यह इश्यू भी 28 जुलाई को खुलेगा और 30 जुलाई को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹91-96 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1200 शेयर है। लिस्टिंग 4 अगस्त को BSE SME पर होगी।

3. केटेक्स फैब्रिक्स IPO
इसका साइज ₹69.81 करोड़ है। इश्यू 29 जुलाई से 31 जुलाई तक खुलेगा। प्राइस बैंड ₹171-180 और लॉट साइज 800 शेयर है। लिस्टिंग 5 अगस्त को NSE SME पर हो सकती है।

4. आदित्य इंफोटेक IPO (मेनबोर्ड)
₹1300 करोड़ का यह बड़ा इश्यू 29 जुलाई को खुलेगा और 31 जुलाई को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹640-675 और लॉट साइज 22 शेयर है। लिस्टिंग 5 अगस्त को BSE और NSE दोनों पर होगी।

5. लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस IPO (मेनबोर्ड)
यह ₹254.26 करोड़ का इश्यू है जो 29 से 31 जुलाई तक खुलेगा। प्राइस बैंड ₹150-158 और लॉट साइज 94 शेयर है। लिस्टिंग 5 अगस्त को BSE और NSE पर होगी।

6. एनएसडीएल IPO (मेनबोर्ड)

सबसे बड़ा इश्यू ₹4011.60 करोड़ का है जो 30 जुलाई से 1 अगस्त तक खुलेगा। शेयर की कीमत ₹760-800 रखी गई है। लॉट साइज 18 शेयर है। लिस्टिंग 6 अगस्त को BSE पर होगी।

7. टैकॉन नेटवर्क्स, मेहुल कलर्स, बी.डी. इंडस्ट्रीज, एमएंडबी इंजीनियरिंग, श्री लोटस डिवेलपर्स, रेनॉल पॉलीकेम, कैश योर ड्राइव मार्केटिंग और फ्लाइसबीएस एविएशन जैसी कंपनियां भी अपने SME और मेनबोर्ड IPO इसी हफ्ते लॉन्च करेंगी।

इस हफ्ते किन कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट?

  • 28 जुलाई: Savy Infra (NSE SME), Swastika Castal (BSE SME)

  • 29 जुलाई: Monarch Surveyors (BSE SME)

  • 30 जुलाई: TSC India (NSE SME), GNG Electronics और Indiqube Spaces (BSE/NSE)

  • 31 जुलाई: Brigade Hotel Ventures (BSE/NSE)

  • 1 अगस्त: Shanti Gold International (BSE/NSE), Patel Chem Specialities, Shree Refrigerations (BSE SME), Sellowrap Industries (NSE SME)

निवेशकों के लिए मौका

निवेशकों के पास इस हफ्ते कई नए IPO में पैसे लगाने का मौका रहेगा। खासतौर पर NSDL जैसे बड़े इश्यू की वजह से बाजार में उत्साह देखने को मिल सकता है।

Advertisement
First Published - July 26, 2025 | 5:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement